मुरैना पहुंचे सिंधिया पर फूलों की वर्षा कर हज़ारों लोगों ने किया भव्य स्वागत, POPSK का उद्घाटन किया

Jyotiraditya Scindia in Morena: केंद्रीय संचार, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का शनिवार को मुरैना पहुंचे। जहां पर हजारों लोगों और कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शहर में हर जगह फूलों की वर्षा हुई, ढोल-नगाड़ों की थाप गूंजी और गगनभेदी नारों से पूरा माहौल उत्सव जैसा बन गया।

सिंधिया ने जनता के इस अपार प्यार और आशीर्वाद को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी असली पूंजी है और वे सेवा के प्रति संकल्पित हैं।

Jyotiraditya Scindia

अपने मुरैना दौरे के दौरान, सिंधिया ने प्रधान डाकघर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना के विस्तार की भी घोषणा की, जिससे बेटियों के भविष्य को और सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

Jyotiraditya Scindia in Morena

सिंधिया ने इस अवसर पर कहा, "बेटियाँ समाज को गढ़ने का काम करती हैं और यह योजना सिर्फ एक बैंक खाता नहीं, बल्कि माँ का आत्मविश्वास, पिता का गर्व और पूरे समाज का भरोसा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नया पासपोर्ट सेवा केंद्र क्षेत्र के युवाओं और नागरिकों को सुविधा के साथ-साथ नए अवसर भी प्रदान करेगा।"

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

सिंधिया ने मुरैना स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और जनसेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए हर कार्यकर्ता को निरंतर सक्रिय रहना होगा।

Jyotiraditya Scindia in Morena

सिंधिया बोले- मैं आपका हूँ और आप मेरे हो

एक जनसभा को संबोधित करते हुए, सिंधिया ने जनता के साथ अपने गहरे संबंध को भावनात्मक शब्दों में व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मेरी मुरैना की जनता... मैं आपका हूँ और आप मेरे हो!"

उनके इन शब्दों से सभा स्थल तालियों और नारों से गूंज उठा। उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों की आँखों में उत्साह और अपनत्व की चमक साफ दिखाई दे रही थी। सिंधिया ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका हर कदम और प्रयास केवल जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास को समर्पित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+