ओडिशा में शुरू हुई कोविड-19 टीकों की खरीद के लिए जारी ग्लोबल टेंडर पर बोली

भुवनेश्वर, 28 मई। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार टीकाकरण पर जोर दे रही है। राज्य सरकार ने बीते सप्ताह वैक्सीन की खरीद को आसान बनाने के लिए ग्लोबल डेंटर के नियमों और शर्तों में बदलाव किया था, अब आज यानी 28 मई से इसे खोल दिया गया है। ऑनलाइन शुरू किए गए इस टेंडर पर तकनीकी बोली सुबह 11 बजे से लगाई गई, उसके बाद वित्तीय बोली खोली जाएगी। शाम 5 बजे तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन सी कंपनी राज्य सरकार को वैक्सीन की आपूर्ति करेगी।

Bid on global tender for the purchase of Covid-19 vaccines started in Odisha

ओडिशा सरकार द्वारा COVID-19 वैक्सीन खरीद के लिए ग्लोबल टेंडर में भाग लेने के लिए अधिक बोली लगाने वालों की सुविधा के प्रयास में बीते सप्ताह राज्य मंत्रिमंडल ने निविदा दस्तावेजों में कुछ नियमों और शर्तों में संशोधन किया था। चार महीने की अवधि के भीतर ओडिशा में सभी लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा विश्व बाजार में टीकों की सीमित आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए बोली दस्तावेज इस तरह से तैयार किया गया है जो विक्रेताओं को सकारात्मक संकेत भेजेगा।

यह भी पढ़ें: यास चक्रवात: नवीन के ओडिशा ने किया आत्मविश्वास और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन

बता दें कि राज्य सरकार ने पहले, यह निर्णय लिया था कि कुल टेंडर मात्रा का 50 प्रतिशत एल 1 बोलीदाता को आवंटित किया जाएगा और शेष एल 2, एल 3, एल 4 और इसी तरह से बातचीत दरों पर विभाजित किया जाएगा। भागीदारी के लिए बोली को लचीला बनाने के लिए, एक बोलीदाता को किसी भी मात्रा में टीकों के लिए आवेदन करने की अनुमति है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बोलीदाताओं द्वारा भुगतान किए जाने वाले प्रदर्शन सुरक्षा को भी पूरी तरह से माफ कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+