धर्मांतरण मामला: सीएम योगी के निर्देश पर यूपी एटीएस के साथ एसटीएफ भी कर रही जांच
लखनऊ। अवैध धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार उमर गौतम और जहांगीर से पूछताछ जारी है। इस दौरान यूपी एटीएस को पता चला है कि उमर के पास धर्मांतरण के लिए हवाला के जरिए पैसा आ रहा था। एजेंसियां अब किन विदेशी खातों और किस-किस तरीके से पैसा आ रहा था, ये जानकारी जुटाने में लग गई हैं। उधर सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस केस में यूपी एटीएस के साथ उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स को भी लगा दिया है।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि धर्मांतरण मामले में बड़ी कार्रवाई और जांच हो रही है। उमर और जहांगीर की गिरफ्तारी के बाद यूपी सरकार और एटीएस को बड़ी जानकारी मिली है। पता चला है कि धर्मांतरण प्रकरण में उमर के पास हवाला के जरिए पैसा आ रहा था। एटीएस को विदेशी खाते का ट्रांजैक्शन मिला है। विदेशी फंडिंग कहां-कहां से हुई? हवाला के जरिए किन-किन खातों से या कैसे-कैसे पैसा आया है? इन सब की जांच हो रही है।
अवनीश अवस्थी ने कहा कि यूपी एटीएस के साथ यूपी की एसटीएफ को भी जांच में मुख्यमंत्री ने लगाया है। यूपी के बाहर कई राज्यों में भी यूपी की एटीएस और एसटीएफ छापेमारी कर रही है। यूपी एटीएस को कई अहम दस्तावेज साहित्य और वीडियो बरामद हुए हैं। डेढ़ सौ से अधिक मामले भी हमारे सामने आए हैं, जिनको हमने ट्रेस भी कर लिया है। उन्होंने कहा कि हर पहलू पर हम जांच कर रहे हैं। यह गिरोह बच्चों और महिलाओं मूक बधिर बच्चों को शिकार बनाता था। मामले में आतंकी और विदेशी फंडिंग की जांच हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications