उत्तराखंड: ऊधमसिंह नगर में बनने वाले एयरपोर्ट की DPR रिपोर्ट तैयार करेगी AAI, कैबिनेट दी मंजूरी

देहरादून, जुलाई 28। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया तैयार करेगा। कैबिनेट ने नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा इस संबंध में भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।

Airport

प्रदेश सरकार ने पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू करने के उद्देश्य से यहां ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पंतनगर में नागरिक उड्डयन विभाग को 1072 एकड़ जमीन भी मुहैया कराई गई है। यहां अब एयरपोर्ट बनाने के लिए इसका विस्तृत सर्वे करने के साथ ही मास्टर प्लान, प्रोजेक्ट की कीमत और हवाई जहाज को उतारने के लिए कार्ययोजना बनाए जाने समेत विभिन्न कार्य होने हैं।

राज्य में इनके लिए कोई विशेषज्ञ सेवा प्रदाता एजेंसी नहीं है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने AFI से इसके लिए विशेषज्ञ सेवाएं देने का अनुरोध किया है। एएआइ ने स्वीकृति देते हुए इस कार्य की लागत चार करोड़ रुपये बताई और प्रथम किस्त के रूप में 80 लाख रुपये अवमुक्त करने का अनुरोध किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+