उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के डॉक्टर अभियान को मिल रहा है जनसमर्थन, रोजाना 2000 लोग ले रहे हैं सलाह

देहरादून, जून 1। उत्तराखंड में इन दिनों आम आदमी पार्टी ने 'आप का डॉक्टर' अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान को लेकर राज्य में अच्छा समर्थन मिल रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र जुगरान ने कहा कि 'आप का डॉक्टर' अभियान को पूरे प्रदेश से समर्थन मिल रहा है। रोजाना करीब दो हजार लोग इस हेल्पलाइन पर परामर्श ले रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अभी तक 37 हजार से अधिक लोग इस सेवा का लाभ ले चुके हैं।

AAP uttarakhand

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में जुगरान ने बताया कि 17 मई से अब तक इस अभियान के तहत जारी किए गए हेल्पलाईन नंबर 8800026100 पर प्रदेश भर से कुल 37,895 लोग ने संपर्क किया और डाक्टरों से परामर्श लिया। बताया कि जनता की समस्या सुनने के लिए 40 वालेंटियर लगातार संपर्क में रहते हैं। सभी को उचित स्वास्थ्य सलाह मिले, इसके लिए तीस डाक्टरों की टीम बनाई गई है। अभियान की सफलता को देखते हुए डाक्टरों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।

समाजवादी पार्टी (सपा) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डा. सत्यनारायण सचान ने मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से आयोजित सेवा अभियान को ड्रामा करार दिया।

सोमवार को बयान जारी कर उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जब नोट बंदी के समय लोग परेशान हुए, कोरोना महामारी में लाखों जाने गईं, आमजन की नौकरियां चली गईं, लोग दवा व आक्सीजन न मिल पाने के कारण दम तोड़ते रहे, उस समय क्या भाजपा का सेवा अभियान आराम कर रहा था?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+