हरियाणा: 82वां राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2021 शुरू, पहले महिला एकल फिर पुरुषों की प्रतियोगिता होगी

पंचकूला। हरियाणा में पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में 82वें राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2021 का शुभारंभ हुआ। यहां इसकी प्रतियोगिताएं 15 से 23 फरवरी 2021 तक आयोजित होंगी। अभी 18 फरवरी तक महिला एकल प्रतियोगिता होंगी। जबकि, 20 से 23 फरवरी को पुरुष एकल प्रतियोगिता आयोजित होगी।

82nd Senior National Table Tennis Championships begins panchkula

राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2021 का हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुभारंभ कराया है। उद्घाटन अवसर पर खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि, यह प्रसन्नता का विषय है कि इस बार राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2020 का आयोजन हरियाणा के पंचकूला जिले में किया जा रहा है। 82वें राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2020 का आगाज कराते हुए उन्होंने कहा कि, जिस स्थान पर यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, इसे हम खेल गांव भी कह सकते हैं।

82nd Senior National Table Tennis Championships begins panchkula

मुख्यमंत्री ने कहा कि, ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम एक राष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान है, जहां इस तरह के बड़े स्तर के खेल आयोजित करने की सभी सुविधायें उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हरियाणा को खेलो इंडिया गेम्स-2021 के आयोजन का अवसर भी प्राप्त हुआ है, जिसमें देश के विभिन्न प्रांतो से लगभग 12 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रदेश के खिलाडिय़ों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का खेलों में अपना एक अलग स्थान है।

देशभर में खिलाडिय़ों द्वारा जितने भी मैडल जीते जाते हैं, उनमें से 50 प्रतिशत से अधिक हरियाणा के खिलाडिय़ों द्वारा प्राप्त किये जाते हैं। कैच दैम यंग कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में बचपन से ही खेल के प्रति रूचि पैदा की जा रही है ताकि वे आगे चलकर खेलों में देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। इसके अलावा प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर खेल नर्सरियां भी स्थापित की जा रही हैं, जहां पर खिलाडिय़ों को उनकी रूचि के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाता है। इसी प्रकार, राज्य स्तर के अलावा जिला व ब्लॉक स्तर पर भी खेल स्टेडियम बनाए गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+