दिल्ली के द्वारका में दिसंबर 2021 तक शुरू होगा 1241 बेड का सरकारी अस्पताल

नई दिल्ली, अगस्त 03। केजरीवाल सरकार दिल्ली के द्वारका इलाके में 1241 बेड का एक सरकारी अस्पताल बहुत जल्द शुरू करने वाली है। इस अस्पताल में समान्य बीमारियों के इलाज के साथ ही, हार्ट, किडनी, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज होगा। दिल्ली सरकार ने उच्च न्यायालय में सोमवार को कहा कि 31 दिसंबर, 2021 तक द्वारका स्थित 1241 बेड का इंदिरा गांधी हॉस्पिटल पूरी तरह से ओपीडी, आईपीडी और अपातकालीन सेवाएं शुरू की जाएगी।

Arvind kejriwal

इसके साथ ही, इस अस्पताल में जुलाई, 2022 तक हार्ट, किडनी, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 10 सुपर स्पेशिलिटी इलाज की सुविधाएं शुरू हो जाएगी। हालांकि सरकार ने कहा है यह विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता पर निर्भर होगा। जस्टिस विपिन सांघी और जसमीत सिंह की पीठ के समक्ष सरकार की ओर से विशेष सचिव (स्वास्थ्य) उदित प्रकाश ने अधिवक्ता सत्यकाम ने हलफनामा दाखिल करते हुए यह जानकारी दी है।

उन्होंने बेंच को बताया कि अस्पताल में 17 जुलाई से डायलेसिस यूनिट शुरू कर दिया गया है। यह सुविधा आउटसोर्स यानी पीपीपी मॉडल के जरिए शुरू किया गया है। सरकार की ओर से अधिवक्ता सत्यकाम ने पीठ को बताया कि 31 दिसंबर, 2021 तक अस्पताल में समान्य स्पेशिलिटी के तहत ओपीडी, आईपीडी और अपातकालीन सेवाएं शुरू हो जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में लंबित पड़े सिविल और बिजली के काम अक्तूबर, 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही कहा कि इसी समय सीमा के भीतर सभी 1241 बेड पर आक्सीजन का कनेक्शन लगाने का काम भी पूरा हो जाएगा। सरकार ने कहा है कि सिविल, बिजली और आक्सीजन लगाने का काम पूरा होने के बाद अस्पताल अक्तूबर, 2021 से कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए पूरी तरह से संचालन के लिए तैयार हो जाएगा

पीठ को बताया गया था कि द्वारका में स्थित इस अस्पताल का काम पहले फरवरी 2017 में पूरा होना था, लेकिन बिस्तर क्षमता 700 से बढ़ाकर 1241 किए जाने के बाद निर्माण का काम पूर करने का समय सीमा सितंबर 2019 कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+