चेन्नई के चेपक क्षेत्र से वर्तमान विधायक और तमिलनाडु सरकार में मंत्री उधयनिधि स्टालिन को राजनीति और सिनेमा विरासत में मिली। वो तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एम करुणानिधि के पोते और वर्तमान डीएमके प्रमुख व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे हैं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने एक अभिनेता और निर्माता के तौर पर भी काम किया। अभिनेता के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'ओरु काल ओरु कन्नडी' (Oru Kal Oru Kannadi) थी, जिसके डायरेक्टर एम. राजेश थे।
उन्होंने डॉन बॉस्को स्कूल से पढ़ाई की, इसके बाद चेन्नई के प्रसिद्ध लोयोला कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। फिल्म जगत में प्रसिद्धी पाने के बाद उन्होंने राजनीति में दिलचस्पी दिखाई। जिस वजह से 4 जुलाई 2019 को उन्हें द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के यूथ विंग का सचिव बनाया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने डीएमके उम्मीदवारों के लिए राज्य भर में प्रचार किया। अभी भी वो डीएमके के युवा विंग के सचिव के रूप में पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।
| पूरा नाम | उदयनिधि स्टालिन |
| जन्म तिथि | 27 Nov 1977 (उम्र 48) |
| जन्म स्थान | चेन्नई |
| पार्टी का नाम | Dravida Munetra Kazhagam |
| शिक्षा | B.Sc. |
| व्यवसाय | एक्टर, पॉलिटिशियन |
| पिता का नाम | एमके स्टालिन |
| माता का नाम | दुर्गा स्टालिन |
| जीवनसाथी का नाम | किरुथिगा उधयनिधि |
| जीवनसाथी का व्यवसाय | फिल्म डायरेक्टर |
| संतान | 1 पुत्र 1 पुत्री |
| धर्म | Atheist |
| वेबसाइट | NA |
Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.