सनातन विरोधी Udhayanidhi Stalin ने अब यूपी से क्यों की तमिलनाडु की तुलना? CM विजय से पूछे तीखे सवाल

Udhayanidhi Stalin Slams CM Vijay: तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। डीएमके नेता और तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने राज्य में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने हाल के दिनों में हुई हत्या, रेप और हिंसा की घटनाओं का जिक्र करते हुए पूछा कि आखिर तमिलनाडु की स्थिति "उत्तर प्रदेश जैसी" क्यों होती जा रही है।

udhayanidhi-stalin-slams-cm-vijay-tamil-nadu-

उदयनिधि स्टालिन का यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रहा है। सोशल मीडिया पर जारी अपने तीखे बयान में उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों में तमिलनाडु में 25 हत्याएं, 4 डबल मर्डर और 19 यौन अपराध की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ वे मामले हैं जो मीडिया की सुर्खियों में आए हैं।

15 दिन, 25 मर्डर और 19 यौन अपराध: उदयनिधि ने जारी किए आंकड़े

नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक बेहद आक्रामक पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री से सीधे जवाब मांगा है। उदयनिधि ने लिखा:"तमिलनाडु में पिछले महज 15 दिनों के भीतर 25 हत्याएं, 4 दोहरे हत्याकांड (Double Murders) और 19 यौन अपराध दर्ज किए जा चुके हैं-और ये तो सिर्फ वो घटनाएं हैं जो मीडिया की सुर्खियों में आ सकी हैं। जो लोग चुनाव से पहले 'बदलाव, बदलाव' की दुहाई दे रहे थे, उनके शासनकाल में ये घटनाएं इस बात की गवाह हैं कि तमिलनाडु की कानून-व्यवस्था किस कदर बदल चुकी है!"

उदयनिधि ने मुख्यमंत्री विजय पर सीधा तंज कसते हुए पूछा, "आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय, यह तमिलनाडु है या उत्तर प्रदेश? चुनाव से पहले वीरता भरे फिल्मी डॉयलाग बोलने वाले मुख्यमंत्री अब अपना मुंह खोलने से क्यों कतरा रहे हैं? आपकी सिंगापुर जैसी 'सिंगापेन विशेष महिला त्वरित बल' (Singapen Athiradi Padai) अब कहां गायब हो गई है?"

कोयंबटूर और विलुप्पुरम की घटनाओं का किया जिक्र

उदयनिधि स्टालिन ने कोयंबटूर के सुलूर इलाके में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुई कथित बर्बरता का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य अभी उस घटना के सदमे से बाहर भी नहीं आया था कि विलुप्पुरम जिले में एक और लड़की के साथ यौन अपराध की घटना सामने आ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सुलूर पीड़िता की मां के शव का अंतिम संस्कार परिवार को पूरी जानकारी दिए बिना जल्दबाजी में कर दिया गया। इस पर उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

TN Liquor Shops Closure Order: 'थलपति' बने असली नायक! CM Vijay ने दिया 717 शराब की दुकानें बंद करने का आदेश
TN Liquor Shops Closure Order: 'थलपति' बने असली नायक! CM Vijay ने दिया 717 शराब की दुकानें बंद करने का आदेश

मदुरै और पेरंबूर की घटनाओं पर भी चिंता

डीएमके नेता ने कहा कि मदुरै के मीनाक्षी अम्मन मंदिर के पास एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं कोयंबटूर में एक युवती के घर पर पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना भी सामने आई। उन्होंने पेरंबूर इलाके का भी जिक्र किया, जो मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र माना जाता है। उदयनिधि ने आरोप लगाया कि वहां नशेड़ियों के एक गिरोह ने 13 वाहनों के शीशे तोड़कर इलाके में दहशत फैला दी।

'क्या यही बदलाव था?'

उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि चुनाव से पहले "बदलाव" की बात करने वाली सरकार अब अपराधों पर चुप क्यों है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सीधे सवाल करते हुए कहा, आखिर यह तमिलनाडु है या उत्तर प्रदेश? चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करने वाले मुख्यमंत्री अब चुप क्यों हैं? उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाई गई विशेष सुरक्षा इकाइयों पर भी सवाल उठाए और पूछा कि "सिंगापुर मॉडल" और महिला सुरक्षा बल आखिर कहां गायब हो गए हैं।

पुलिस बैठक को बताया 'आईवॉश'

उदयनिधि स्टालिन ने सरकार द्वारा हाल ही में पुलिस अधिकारियों के साथ की गई बैठक को सिर्फ दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि जनता अपराधों से डरी हुई है और ऐसे समय में सिर्फ औपचारिक बैठकें और बयानबाजी काफी नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार पहले हालात की गंभीरता को समझे और महिलाओं व बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराध रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।

राजनीतिक बयान से बढ़ी सियासी गर्मी

उदयनिधि स्टालिन के तमिलनाडु या यूपी वाले बयान ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है। माना जा रहा है कि यह बयान सीधे तौर पर राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच चल रही सियासी लड़ाई का हिस्सा है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री की ओर से इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया आती है और राज्य सरकार अपराधों पर लग रहे आरोपों का जवाब किस तरह देती है।

TN Cabinet Expansion: 59 साल बाद तमिलनाडु सरकार में शामिल होगी कांग्रेस, विजय कैबिनेट में शपथ लेंगे दो विधायक
TN Cabinet Expansion: 59 साल बाद तमिलनाडु सरकार में शामिल होगी कांग्रेस, विजय कैबिनेट में शपथ लेंगे दो विधायक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+