होम
 » 
रूपा गांगुली

रूपा गांगुली

रूपा गांगुली

कोलकाता की अभिनेत्री से राजनेता बनी रूपा गांगुली राज्यसभा में सांसद हैं। उन्हें क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के स्थान पर अक्टूबर 2016 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किया गया था, जिन्होंने पहले इस्तीफा दे दिया था। वे एक अभिनेत्री, पार्श्व गायिका, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ हैं। अगर उनके छात्र जीवन की बात करें, तो उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बेल्टला गर्ल्स हाई स्कूल से की और कोलकाता के यूनिवर्सिटी ऑफ़ कलकत्ता के एक संबद्ध स्नातक महिला जोगमाया देवी कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने कई समीक्षकों द्वारा प्रशंसित और पुरस्कार विजेता फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में अभिनय किया है। वे बी. आर.

रूपा गांगुली जीवनी

कोलकाता की अभिनेत्री से राजनेता बनी रूपा गांगुली राज्यसभा में सांसद हैं। उन्हें क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के स्थान पर अक्टूबर 2016 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किया गया था, जिन्होंने पहले इस्तीफा दे दिया था। वे एक अभिनेत्री, पार्श्व गायिका, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ हैं। अगर उनके छात्र जीवन की बात करें, तो उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बेल्टला गर्ल्स हाई स्कूल से की और कोलकाता के यूनिवर्सिटी ऑफ़ कलकत्ता के एक संबद्ध स्नातक महिला जोगमाया देवी कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने कई समीक्षकों द्वारा प्रशंसित और पुरस्कार विजेता फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में अभिनय किया है। वे बी.आर. चोपड़ा की हिट टेलीविजन श्रृंखला महाभारत (1988) में द्रौपदी के अभिनय के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
By Briti Roy Updated: Tuesday, February 19, 2019, 12:09:40 PM [IST]

रूपा गांगुली निजी जीवन

पूरा नाम रूपा गांगुली
जन्म तिथि 25 Nov 1966 (उम्र 57)
जन्म स्थान कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party
शिक्षा NULL
व्यवसाय कलाकार, राजनीतिज्ञ
पिता का नाम समरेंद्र लाल गांगुली
माता का नाम जुथिका गांगुली
वेबसाइट https://www.roopagangopadhyay.com/
सोशल सोशल:

रूपा गांगुली शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति: ₹3.15 CRORE
सम्पत्ति:₹3.23 CRORE
उत्तरदायित्व: ₹8.08 LAKHS

रूपा गांगुली के बारे में रोचक जानकारी

रूपा गांगुली एक प्रशिक्षित रवींद्र संगीत गायक और एक शास्त्रीय नर्तकी भी है। महाभारत में द्रौपदी की भूमिका को स्वीकार करने से पहले, उन्हें 1985 में बंगाली टीवी धारावाहिक 'स्त्रीर पात्रा' और 1986 में हिंदी टीवी धारावाहिक गणदेवता में चित्रित किया गया था। वे नेहरू युवा केंद्र संगठन बोर्ड के सदस्यों में से भी एक हैं।

रूपा गांगुली का राजनीतिक जीवन

2016
  • वे रसायन और उर्वरक पर समिति के सदस्य बनी।
2016
  • वे हावड़ा उत्तर से डब्ल्यूबी विधानसभा चुनावों में भाजपा की उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ीं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला के खिलाफ हार गईं।
2015
  • सिनेमा के क्षेत्र में एक लंबी पारी के बाद, रूपा गांगुली ने भारतीय जनता पार्टी के साथ राजनीति में प्रवेश किया। वे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से कुछ महीनें पहले भाजपा में शामिल हुई थीं। उन्हें महिला मोर्चा की राज्य शाखा का अध्यक्ष बनाया गया था।

रूपा गांगुली की उपलब्धिया‍ँ

गांगुली ने कई पुरस्कार जीते थे:
बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन - उजन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार (1996)
बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन - अंतर्महल के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार (2006)।
अदिति रॉय की बंगाली फिल्म अबॉशिशि के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका (2011) राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार।
महाभारत में अभिनय के लिए स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड पुरस्कार तीन बार।
उन्हें ड्यूरे कोठाय और अजी बिजन घारे गीतों में उनकी सधी हुई आवाज के लिए सम्मानित किया गया।

विभिन्न कार रैलियों और सामाजिक कायों में पुरस्कार जीते।

उल्लेखनीय टीवी श्रृंखला:
मुक्तबंध
स्त्रीर पात्रा
महाभारत
सुकन्या
जन्मभूमि

Disclaimer: The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X