Delhi Trade Fair 2025: नेफेड के पैविलियन में दिखा नवाचार और देसी स्वाद का मेल, किसान समूहों को मिला बड़ा मंच
भारत मंडपम में चल रहा इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2025 इस बार पूरी तरह से नवाचार, तकनीक और भारतीय उत्पादों की खूशबू से भरा हुआ है। भीड़ के बीच एक ऐसा पैविलियन है, जहां लोग बार-बार रुककर तस्वीरें ले रहे हैं, स्वाद चख रहे हैं और गांवों के असली स्वाद से जुड़ रहे हैं-यह पैविलियन है नेफेड का।
नेफेड न सिर्फ अपने विविध उत्पादों का प्रदर्शन कर रहा है, बल्कि किसानों को बड़े बाजारों से जोड़ने की अपनी पूरी यात्रा आगंतुकों के सामने रख रहा है। खास बात यह है कि इस बार नेफेड समर्थित FPOs भी पहली बार बड़े मंच पर अपने क्षेत्रीय उत्पाद लेकर आए हैं। चाय की खुशबू से लेकर केसर की चमक तक, यह पैविलियन लोगों को हर मोड़ पर नया अनुभव दे रहा है।

FPOs ने दिखाए अपने क्षेत्रीय उत्पाद
इस बार मेले का सबसे बड़ा आकर्षण नेफेड से जुड़े किसान उत्पादक संगठन (FPOs) हैं। इन संगठनों ने नेफेड के पैविलियन में अलग-अलग स्टॉल लगाए हैं, जहां शहद, सूखे मेवे, केसर, मिलेट से बने खाद्य पदार्थ, अचार और कई तरह के स्थानीय उत्पाद लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। FPOs की भागीदारी यह दिखाती है कि नेफेड किस तरह किसानों को बड़े बाजारों से जोड़कर उनके काम को आगे बढ़ा रहा है।
नेफेड के ब्रांडेड प्रोडक्ट भी रहे चर्चा में
नेफेड के अपने ब्रांड वाले उत्पादों का बड़ा प्रदर्शन भी आगंतुकों को खूब पसंद आ रहा है। दालें, मसाले, ड्राई फ्रूट्स, चावल से लेकर रेडी-टू-कुक और रेडी-टू-ईट आइटम तक-लोग हर सेक्शन में रुचि दिखा रहे हैं। इसके साथ ही नेफेड के निर्यात उत्पाद जैसे फ्रोजन फूड्स, पीनट बटर, प्रोटीन बार और नमकीन भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।
टी काउंटर बना लोगों का पसंदीदा कॉर्नर
पैविलियन में लगा लाइव टी काउंटर आगंतुकों का सबसे पसंदीदा स्पॉट बन गया है। यहां लोग ताज़ा चाय पीते हुए नेफेड की पूरी उत्पाद श्रृंखला के बारे में जानकारी ले रहे हैं। यह छोटा सा इंटरैक्टिव कॉर्नर मेले के माहौल को और भी आकर्षक बना रहा है।
नई टेक पहल: NAFEX.in पोर्टल की झलक
इस साल नेफेड ने अपने नए ऑक्शन पोर्टल NAFEX.in को भी प्रदर्शित किया है। यह पोर्टल किसानों और व्यापारियों के लिए कृषि जिंस कारोबार को पारदर्शी और आसान बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
MD दीपक अग्रवाल का दौरा, टीम का बढ़ा हौसला
नेफेड के प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल (IAS) ने भी पैविलियन का दौरा किया। उन्होंने FPO प्रतिनिधियों, स्टाफ और आगंतुकों से बातचीत की। उनके प्रोत्साहन ने टीमों का मनोबल बढ़ाया और नेफेड के नवाचार आधारित काम को और मजबूत संदेश दिया।
मेले में आगंतुकों की खुलकर सराहना
IITF 2025 में आने वाले लोगों ने नेफेड के उत्पादों, FPO स्टॉलों और संपूर्ण डिस्प्ले की जमकर तारीफ की है।
अपने विविध उत्पादों और किसानों को दिए जा रहे अवसरों के कारण नेफेड का पैविलियन इस बार मेले के खास आकर्षणों में शामिल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications