जोश और आर्टियम ने पेश किया 'भारत का सुर', स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत का सबसे बड़ा यूजीसी एंथेम

भारत में तेजी से उभरता हुआ और सर्वाधिक लोकप्रिय शॉर्ट-वीडियो ऐप जोश और ऑनलाइन संगीत शिक्षा प्लैटफॉर्म आर्टियम अकैडमी ने साथ मिलकर "भारत का सुर" नामक कैंपेन शुरू किया है। "भारत का सुर" स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जोश ऐप के यूजर्स द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा (यूजीसी) एंथेम है।

यह एंथम #भारतकासुर अभियान से उत्पन्न हुआ है, जिसमें भारत के नागरिक, कंटेंट क्रिएटर्स, कलाकारों और संगीतकारों ने साझा संगीतमय अभिव्यक्ति के माध्यम से राष्ट्र की यात्रा को परिलक्षित किया है। इस अभियान में जोश पर 15-दिन के हैशटैग चैलेंज को शामिल किया गया, जिसमें 18,000 से अधिक जोशीले जोश क्रिएटर्स और यूजर्स द्वारा इस विषय पर कंटेंट पोस्ट किया गया। इस विशाल संग्रह से, कुछ उत्कृष्ट वीडियोज़ का चयन कर एंथम में एकत्रित किया गया, जो भारतीय नागरिकों की बहुमुखी प्रतिभा और एकता का प्रतिनिधित्व करते हैं। परिणामस्वरूप, यह एंथम हमारे देश की आत्मा और संगीतिक धरोहर का शक्तिशाली प्रतीक बन गया है, इसे सुनने वाला हर कोई इसमें अपनत्व का अनुभव करता है।

Bharat Ka Sur Josh Video

इस एंथम को आर्टियम के इन-हाउस टीचर्स जो कि संगीतकार भी है के ग्रुप द्वारा तैयार किया गया है, वहीं जोश ऐप के क्रिएटर्स ने इस असाधारण एंथम में अपनी अनूठी आवाजों को जोड़ा है। भारत की आत्मा का प्रतिनिधित्व करते हुए, यह 4 मिनट 30 सेकंड का गाना 12 भाषाओं में गाया गया, जिनमें बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, डोगरी, तमिल, तेलुगु, भोजपुरी, राजस्थानी और पंजाबी शामिल हैं।

जोश ऐप में क्रिएटर और कंटेंट एकोसिस्टम के हेड सुंदर वेंकटरमन कहते हैं, "जोश को गर्व है कि उसने आर्टियम अकैडमी के साथ मिलकर 'भारत का सुर' पेश किया है, इस अनूठे एंथम में हमारे क्रिएटर्स और संगीतकारों की प्रतिभा और उत्साह हैं। यह भारत में इतने बड़े स्केल पर यूजीसी (यूजर्स जेनेरेटेड कंटेंट) एंथम बनाने का पहला प्रयास है और हम अपने उपयोगकर्ताओं और दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर आश्चर्यचकित हैं। #भारतकासुर अभियान हमारे क्रिएटर्स कम्युनिटी को सशक्त करने और उन्हें पारस्परिक सहयोग, सीखने और उन्नति का अवसर प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।"

इस मौके पर आर्टियम अकैडमी के सह संस्थापक विवेक रैचा ने कहा, "आर्टियम अकैडमी चाहती है कि वह तकनीक और मीडिया साझेदारियों का उपयोग करके अपने शिक्षार्थियों और संगीत प्रेमियों को युनाइट करे। हमें खुशी हैं कि हम जोश के साथ 'भारत का सुर' कैंपेन पर सहयोग कर रहे हैं, जिसमें आर्टियम के ऑरिजिनल म्युजिक ट्रैक पर भारत के भिन्न-भिन्न भागों से आयी प्रतिभा का प्रदर्शन होता है। हम साथ मिलकर क्रिएटर्स को सशक्तिशाली और इसे एक जन-अभियान बनाते हैं।"

जोश ऐप के अलावा, यह एंथम डेलीहंट प्लेयर और आर्टियम ओरिजिनल्स चैनल पर उपलब्ध होगा।

इस कैंपेन के अन्य फ्रीडम पार्टनर्स के नाम इस तरह हैं:
इस अभियान का समर्थन दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त मिराज सिनेमा एक्सक्लूसिव मल्टीप्लेक्स पार्टनर के रूप में कर रहे हैं। इस कैंपेन में अन्य फ्रीडम पार्टनर्स हैं: एमटीवी, डेलीहंट, वन इंडिया, टी-सीरीज, संगीत बांगला, फिल्मीबीट, रेडएफएम, इनक्लूसिव दिव्यांगजन उद्यमिता संघ, सुरम्य लाइफ फाउंडेशन, डमरू, पंजाबी हिट्स, तब्बर हिट्स, लिविंग इंडिया न्यूज़, आईबीसी और सिनेउलागम, शॉर्टफ्लिक्स, डिवो, ब्रॉडवे, इन्फलू, फैक्ट बुलेटिन न्यूज़, म्यूजिक एम्पायर, वीटीवी गुजराती, द पॉलिटिक्स, आनंद ऑडियो, एमएड, वीएम, क्रेज़ उद्यमिता और अनवरणा मूवी।

जोश ऐप के बारे में:
जोश ऐप भारत में निर्मित एक शॉर्ट वीडियो ऐप है जिसे अगस्त 2020 में वर्से इनोवेशन द्वारा लॉन्च किया गया था। यह भारत के शीर्ष 1000+ बेस्ट क्रिएटर्स, 20000 से अधिक सुप्रबंधित क्रिएटर्स समुदाय, 10 सबसे बड़े म्युजिक लेबल, डेढ करोड से अधिक यूजीसी क्रिएटर्स, उत्कृष्ट कंटेंट क्रिएशन टूल, बेहद मनोरंजक प्रारूप, और शक्तिशाली उपयोगकर्ताओं का समाहार है। जोश को प्ले स्टोर पर 100 मिलियन से अधिक डाउनलोड के साथ भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला और सबसे ज्यादा लोकप्रिय भारतीय शॉर्ट-वीडियो ऐप के रूप में चिन्हित किया गया है। जोश वर्तमान में भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला और सबसे ज्यादा लोकप्रिय शॉर्ट-वीडियो ऐप है, जिसमें 153 मिलियन से अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता, 74 मिलियन दैनिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं जो हर दिन जोश ऐप पर औसतन 23 मिनट समय बिताते हैं।

आर्टियम अकैडमी के बारे में:
आर्टियम अकैडमी भारत का प्रमुख म्युजिक लर्निंग और कम्युनिटी प्लेटफॉर्म है जो भारत के लिजेंडरी म्यूजिशियनों द्वारा डिजाइन और प्रमाणित किए गए कोर्स ऑनलाइन वन टू वन लाइव क्लासों में प्रस्तुत करता है। संगीत के उस्तादों द्वारा लाइव और इंटरैक्टिव मास्टरक्लास के साथ-साथ रिकॉर्ड की गई सामग्री की एक विशाल लाइब्रेरी के साथ, आर्टियम की वोकल और इंस्ट्रूमेंटल आधारित कोर्स क्युरेट किए गए हैं, लीजेंड्स सोनू निगम, के एस चित्रा, शुभा मुद्गल, अरुणा सैरम, लुईस बैंक्स, राजू सिंह, जीनो बैंक्स, अनीश प्रधान और अनंत वैद्यनाथन द्वारा, जो आर्टियम के एकेडमिक बोर्ड का हिस्सा भी हैं। आर्टियम के म्युजिक क्लासेस इस अपने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लैटफॉर्म द्वारा डिलिवर किए जाते हैं। इनका अपना एआई सक्षम प्रैक्टिस स्टूडियो भी है जिसमें लर्निंग टूल्स एंबेडेड है। इसके अतिरिक्त एक परफॉर्मेंस प्लैटफॉर्म भी है जो सोशल और कम्युनिटी एंगेजमेंट में मदद करता है।

कंपनी के पास लाखों प्रमाणित शिक्षक और विश्व भर से शुल्क देने वाले हजारों शिक्षार्थी हैं, जो आर्टियम के इन-हाउस टैलेंट प्लेटफॉर्म आर्टियम ओरिजिनल्स के माध्यम से ऑरिजिनल संगीत रिलिज कर सकते हैं। आर्टियम ऑरिजिनल द्वारा अब तक 15+ गाने रिलीज हो चुके हैं जिन्हें YouTube पर करोड़ों बार देखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+