15वां जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल: जानिए छठे दिन के आकर्षण, जिन पर रहेंगी निगाहें
जयपुर, 09 मार्च: राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर में इन दिनों साहित्य का उत्सव चल रहा है। मशहूर जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का 15वां संस्करण इन दिनों चल रहा है। 5 मार्च से ये फेस्टिवल शुरू हुआ है और इसके पहले पांचों दिन कमाल के रहे हैं। गुरुवार को इसका छठां दिन हैं। 15वें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के छठे दिन लोगों को भू-राजनीति, अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष, डेटा पत्रकारिता पर गंभीर चर्चा देखने-सुनने को मिलेगी।

फेस्टिवल के छठें दिन जियो-पॉलिटिक्स और प्रौद्योगिकी के जानेमाने वैश्विक सलाहकार ब्रूनो मैकोस दुनिया के राजनीतिक परिदृश्य के भविष्य पर पूर्व राजनयिक और लेखक नवतेज सरना के साथ बातचीत करेंगे। वे उनकी पुस्तक जियोपॉलिटिक्स फॉर द एंड टाइम: फ्रॉम द पैंडेमिक टू द क्लाइमेट क्राइसिस पर भी बात करेंगे, जो एक उभरती हुई विश्व व्यवस्था का एक तीव्र अध्ययन है।
डेटा-पत्रकारिता का बड़ा नाम रुक्मिणी एस, पूर्व भारतीय राजनयिक, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व सहायक महासचिव लक्ष्मी पुरी और अर्थशास्त्री शैलेंद्र राज मेहता के साथ इस विषय पर बातचीत करेंगे। रुक्मिणी एस अपनी पुस्तक होल नंबर्स एंड हाफ ट्रुथ्स: व्हाट डेटा कैन एंड कैन टेल अस अबाउट मॉडर्न इंडिया में दो दशकों का ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग अनुभव प्रस्तुत किया है, जो भारत में राजनीति और समाज की कुछ सबसे गहरी धारणाओं को चुनौती देता है। लक्ष्मी पुरी एक वकील हैं जो मानवाधिकार, सतत विकास, पर्यावरणवाद, लैंगिक समानता जैसे मुद्दों पर मुखर हैं।
15वें संस्करण जयपुर लिटरेरी फेस्टिवल के छठे दिन यानी गुरुवार को संगीतकार रेमो फर्नांडीस अपने सबसे बड़े प्यार संगीत, कला, लेखन और अपनी मातृभूमि गोवा के बारे में संजय रॉय के साथ चर्चा करेंगे। वे उनकी जीवनी रेमो: द ऑटोबायोग्राफी ऑफ रेमो फर्नांडीस के बारे में बात करेंगे जो संगीतकार के प्राणपोषक जीवन और सम्मोहक कहानी के साथ उनकी व्यक्तिगत-पेशेवर जीत और त्रासदियों पर प्रकाश डालती है।
एक डेब्यू उपन्यास में संभावनाओं की दुनिया क्या होती है। एक साहित्यिक पदार्पण का वजन क्या है? यह कैसे अस्तित्व में आता है? लिंडसे परेरा, रिजुला दास, शब्बीर अहमद मीर और दरिभा लिंडम पहली बार के लेखकों के अनुभवों पर चर्चा करेंगे।

गंभीर अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और संघर्ष, मानवाधिकारों और युद्ध के साधनों पर काफी बहस हो रही है। आज विश्व और युद्ध के विरोधाभासों के बीच हम शांति की मानसिकता कैसे विकसित करें? क्या हम कभी शांति का सपना देख सकते हैं या आक्रामकता की प्रवृत्ति अपरिहार्य है? स्टेट, समाज और इंडीविजुअल को लेकर भी इस सत्र में बात होगी।
फेस्टिवल में पांचवें दिन क्या रहा खास
जयपुर फेस्टिवल का आज यानी बुधवार को पांचवां दिन था। आज के प्रमुख कार्यक्रमों की बात करें तो आज भारतीय पॉप गायिका उषा उत्थुप, पत्रकार सृष्टि झा और संगीतकार विद्या शाह ने "द क्वीन ऑफ़ पॉप-द ऑथराइज़्ड बायोग्राफी" पर चर्चा की। विकास कुमार झा के उल्लास की नव के बारे में बात करते हुए उषा उत्थुप ने कहा कि यह 2 साल पहले जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में मनाया गया था।
एक अन्य सत्र में अकादमिक इंद्रजीत रॉय, लेखक हर्ष मंदर और फिल्म निर्माता, स्तंभकार और लेखक नताशा बधवार ने भारत में लोकतांत्रिक नागरिकता के भविष्य के लिए बढ़ती चिंताओं और सवालों के बीच आशा की राजनीति पर गंभीर डिस्कशन किया। पैनल ने उस संकट का जवाब दिया जो पिछले कुछ वर्षों में दुनिया भर में इतना स्पष्ट है। इस दौरान मंदर ने कहा कि इतिहास का मेहराब लंबा हो सकता है लेकिन अंत में यह न्याय की ओर झुकता है और मैं इसके बारे में आश्वस्त हूं।
ब्रिटिश लेखिका मोनिका अली का पहला उपन्यास ब्रिक लेन, जिसे बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया था, एक अंतरराष्ट्रीय घटना थी। वह अपनी पहली नई किताब, लव मैरिज के साथ लौटीं है- यह प्रेम के सामाजिक और सांस्कृतिक तनाव और विवाह संस्था की एक मनोरंजक कहानी है। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।












Click it and Unblock the Notifications