Bollywood 2023: विवादों से जूझते बीता बॉलीवुड का साल 2023
Bollywood 2023: साल के शुरुआत जनवरी में यूं तो कई फिल्मों पर हलके फुलके विवाद उठे, जैसे 'मिशन मजनूं' को मोरारजी देसाई पर निशाना माना गया, तो 'छतरीवाली' फिल्म में रकुलप्रीत के कंडोम सेल्स गर्ल वाले रोल की काफी चर्चा रही और राजकुमार संतोषी की 'गांधी गोडसे एक युद्ध' तो राजनीतिक विवादों के लिए बनी ही थी, लेकिन फायदा नहीं ले पाई। फायदा लिया शाहरुख खान की 25 जनवरी को रिलीज हुई 'पठान' ने।
दीपिका की भगवा बिकनी और 'बेशर्म रंग' विवाद ने फिल्म को बिकवा दिया। रही सही कसर पठानों को लेकर शाहरुख के डायलॉग्स ने कर दी। तभी तो 1050 करोड़ के साथ 'पठान' इस साल की दूसरे सबसे कमाई करने वाली मूवी बन गई।

फरवरी में आई हंसल मेहता की 'फराज' हो या मार्च में आई अनुभव सिन्हा की 'भीड़' या फिर मई में आई सुधीर मिश्रा की 'अफवाह', तीनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस ने बताया कि एजेंडे वाली मूवीज भी हर बार चलती नहीं। नसीरुद्दीन शाह ने इन तीनों फिल्मों के पिटने के लिए दर्शकों को ही दोषी ठहरा दिया था। उनका ये बयान काफी चर्चा में रहा था।
लेकिन मई में आई 'द केरला स्टोरी' ने तहलका ही मचा दिया था। इतने कम बजट और छोटे सितारों से सजी इस मूवी ने करीब 304 करोड़ का बिजनेस कर लागत से 10 गुना ज्यादा कमा लिया। इस मूवी ने केरल के इस्लाम जगत की ऐसी तस्वीर उजागर की कि पूरे देश में बहस शुरू हो गई। 'कश्मीर फाइल्स' की ही तरह उसे एक झूठी फिल्म करार दिया गया, लेकिन उसे बाकी देश में दर्शकों ने काफी सराहा। ये साल की नौवीं सबसे कमाई वाली फिल्म बन गई।
मई में ही एक और फिल्म आई मनोज वाजपेयी की 'सिर्फ एक ही बंदा काफी है'। आशाराम बापू को सजा दिलाने वाले वकील पी. सी. सोलंकी की जिंदगी पर बनी ये मूवी पहले ओटीटी पर रिलीज हुई और बाद में थिएटर्स में। इसी महीने रिलीज हुई विकी कौशल और सारा अली खान की मूवी 'जरा हट के जरा बच के' दूसरी वजह से विवादों में आई। इस मूवी के प्रोडयूसर ने एक नया ट्रेंड शुरू किया। ऐलान किया कि एक मूवी टिकट के साथ दूसरा टिकट मुफ्त मिलेगा। तमाम फिल्मी लोग नाराज हो गए कि इससे तो माहौल खराब हो जाएगा, बावजूद इसके प्रोडयूसर नहीं झुका और 40 करोड़ की मूवी से 115 करोड़ कमाए।
मई में जो विवाद हुआ, वो 2023 में भारतीय फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा विवाद साबित हुआ। ये विवाद था 'आदिपुरुष' को लेकर। फिल्म के उथले डायलॉग्स को लेकर फिल्म के हर विभाग के बंदे ने सोशल मीडिया पर जमकर गालियां सुनीं, बावजूद इसके फिल्म अभी भी इस साल की 7वीं सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली मूवी है। लेकिन जून में वो मूवी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, जिसे बनाया ही विवादों के लिए गया था, लेकिन दर्शकों ने उसे ज्यादा भाव नहीं दिया। ये मूवी थी 'लस्ट स्टोरीज 2' जिसमें काजोल से लेकर तमन्ना भाटिया तक, नीना गुप्ता से लेकर मृणाल ठाकुर तक अश्लील सीन या बातें करती नजर आईं, लेकिन फिर भी इसे सराहा नहीं गया और ना ही मीडिया ने ज्यादा तवज्जो दी।
मीडिया ने जगह दी जुलाई में रिलीज हुई '72 हूरें' को। संजय पूरन सिंह की इस मूवी का आइडिया तो विवादित था, लेकिन कम बजट और छोटे चेहरों के होने के चलते बात नहीं बनी। हालांकि जुलाई में रिलीज हुई 'अजमेर 92' में एक ऐसा विषय था जिसके चलते उसके विवादों के चरम पर जाने की पूरी संभावनाएं थीं लेकिन मूवी देखकर ऐसा लगा कि डायरेक्टर ने जानबूझकर कांग्रेस, दरगाह आदि का नाम ना लेकर फिल्म को खुद ही फांसी पर लटका दिया है। मीडिया ने तो इस मूवी की रिलीज से पहले काफी डिबेट की, लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद वो माहौल नहीं बना, जबकि ये काफी विवादित घटना पर बनी मूवी थी।
जुलाई में रिलीज हुई 'गदर2' को तो दर्शकों का ही इतना प्यार मिला कि विवादों की जरुरत ही नहीं पड़ी। विवाद तो हुए, लेकिन मीडिया और दर्शकों ने उन्हें तवज्जो ही नहीं दी। हालांकि इस मूवी और विवादों से अमीषा पटेल फिर से चर्चा में आ गईं और अब वो पांच जनवरी को रिलीज होने वाली 'तौबा तौबा' में एक खलनायिका के रोल में हैं, जिसे 'गदर' के असिस्टेंट डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने डायरेक्ट किया है।
जुलाई में ही आई वो फिल्म जिसको लेकर भगवा वाले भी बंट गए, उसी तरह जैसे 'आदिपुरुष' के दौरान बंटे थे। ये मूवी थी 'ओह माई गॉड2'। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी को भगवा वाले अपना ही मानते हैं। दोनों ही इस मूवी में थे लेकिन महाकाल के बहाने सेक्स एजुकेशन की शिक्षा इस मूवी में दी गई थी वह एक विवादित कहानी थी। लेकिन लोग नाराज थे कि इस मूवी के डायरेक्टर को महाकाल को इसमें घसीटने की जरूरत क्या थी? दवाब में सेंसर बोर्ड ने भी कुछ सीन पर कैंची चलाई। दोबारा स्क्रीनिंग हुई। बाद में मूवी को एडल्ट सर्टिफिकेट भी दे दिया गया। ट्रेलर में भगवान शिव के रोल में रेलवे प्लेटफॉर्म पर नहाते अक्षय कुमार के सीन को भी थोड़ा एडिट किया गया। अक्षय के रोल को शिव के बजाय नंदी का कर दिया गया।
फिर अगस्त में आई इस साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म शाहरुख खान की 'जवान'। सीधे यूपी सीएम योगी पर निशाना साधते हुए इस मूवी में गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान का रोल सान्या मल्होत्रा को दिया और उसे हीरो बना दिया। इसको लेकर तमाम विवाद भी हुए, लेकिन योगीजी ने पिछली बार के उलट इस बार चुप्पी बरती। इधर शाहरुख ने मोदीजी की तारीफ में एक बड़ा सा ट्वीट कर सब बराबर कर दिया।
सितम्बर में आई विकी कौशल की फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फेमिली' का प्लॉट हिंदू पुजारी के बेटे का मुस्लिम निकलना विवादित विषय हो सकता था लेकिन लोगों ने फिल्म को ही ज्यादा तवज्जो नहीं दी। लोगों ने विवेक अग्निहोत्री की अगली मूवी 'वैक्सीन फाइल्स' को नकारकर ये संदेश भी दे दिया कि फर्जी विवादों से कभी फिल्म का फायदा नहीं होता, उसके लिए असली और दमदार विवाद चाहिए।
अक्टूबर में एकता कपूर के बालाजी फिल्म्स ने फिर एक अश्लील लगने वाले बोल्ड विषय पर फिल्म बनाकर विवादों का फायदा लेने का सोचा, लेकिन 'लस्ट स्टोरीज2' की तरह भूमि पेडेनकर की 'थैंक यू फॉर कमिंग' को भी दर्शको ने ज्यादा भाव नहीं दिया। सबसे बड़ा झटका सलमान खान को लगा नवम्बर में। 'टाइगर3' ने पानी तक नहीं मांगा। दावा किया गया कि 300 करोड़ लागत की मूवी ने 466 करोड़ कमा लिए हैं लेकिन जिस चर्चा की जरूरत थी, वो नहीं हुई।
असली चर्चा मिली 1 दिसम्बर को आई 'एनिमल' की। रणवीर कपूर की अल्फा मेल छवि वाली इस मूवी की इतनी रील्स और मीम्स बने हैं कि पूरे साल किसी भी मूवी के साथ ऐसा नहीं हुआ होगा। संदीप रेड्डी वांगा ने दुस्साहस दिखाया। हर सीन में कुछ ऐसा चौंकाने वाला रचा कि कुछ लोग किसी सीन या डायलॉग्स की चर्चा कर रहे हैं तो कुछ लोग बाकी किसी की। इसे महिलाओं के खिलाफ बताया गया, मुस्लिम विलेन को लेकर भी चर्चा हुई। यहां तक कई जगह रणवीर कपूर के खिलाफ कोर्ट केस भी डाल दिए गए हैं।
आखिरी विवाद इस साल का रहा 'डंकी' के नाम, भले ही मूवी कमाई के मामले में साल की आठवीं फिल्म बन चुकी है, लेकिन जो उम्मीद राजकुमार हीरानी की फिल्मों से की जाती रही है, उस पर कतई खरी नहीं उतरी। विधु विनोद चोपड़ा की जगह गौरी खान को प्रोडयूसर लेना, अभिजात जोशी के साथ शाहरुख की फेवरेट कनिका ढिल्लन को स्क्रिप्ट में जोड़ना फिल्म के लिए घातक बन गया।
(इस लेख में लेखक ने अपने निजी विचार व्यक्त किए हैं। लेख में प्रस्तुत किसी भी विचार एवं जानकारी के प्रति Oneindia उत्तरदायी नहीं है।)
-
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications