Shahrukh Khan Son: बेटे को बचाने के लिए गिड़गिड़ाने वाले फिल्मी पापाओं की लिस्ट लंबी है
शाहरुख खान बॉलीवुड के अकेले पापा नहीं, जो अपने बेटे के लिए किसी अधिकारी के सामने गिड़गिड़ाने लगे। बॉलीवुड में 'आरोपी' बेटे को बचाने के लिए गिड़गिड़ाने वाले कई पापा पाये गये हैं।

Shahrukh Khan Son: शाहरुख खान के सामने लोगों ने अमिताभ बच्चन तक को फिल्मों में झुकते देखा है। उनके जबरा फैन भी आसानी से हजम नहीं कर पा रहे थे कि शाहरुख इस तरह के मैसेज नारकोटिक्स अधिकारी समीर वानखेड़े को कर सकते हैं, "मेरे बच्चे पर दया करो। मेरा बेटा एक मनुष्य के रूप में टूट जाएगा। मैं एक बाप के रूप में आपसे सिर्फ मिन्नतें कर सकता हूं, भीख मांग सकता हूं।" इन लाइनों का औचित्य वही समझ और समझा सकता है, जिसका बेटा इतनी बड़ी मुश्किल में फंसा हो। ऐसे वक्त में ज्यादातर पिता गलत होने के बावजूद बेटे को बचाने में जुट जाते हैं, क्योंकि अपने बेटे का अपराध भी मां बाप को अपराध नहीं लगता है और शाहरुख इस हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे अकेले पिता नहीं।
स्वर्गीय सुनील दत्त ने संजू बाबा की वजह से जो कुछ झेला, शाहरुख की तकलीफ उसके आस पास भी नहीं। सिमी ग्रेवाल के शो में सुनील दत्त ने बताया, "जब मैंने संजू को पहली बार हथकड़ियों में देखा तो धक से रह गया, सोचा मैंने देश की इतनी सेवा की, आज सब व्यर्थ लग रहा है"। 'मिस्टर एंड मिसेज दत्त: मेमोरीज ऑफ ऑवर पेरेंट्स' में संजय की दोनों बहनों प्रिया और नमृता ने बताया है कि अक्सर सुनील दत्त सुबह तीन चार बजे से उठकर बैठ जाते थे और कहते थे कि मैं आराम से कैसे सो सकता हूं, जब इसी शहर में मेरा बेटा एक पत्थर के ठंडे फर्श पर सो रहा है"।
फिर सुनील दत्त ने क्या क्या नहीं किया? एकदम विपरीत विचारधारा वाले बाला साहब ठाकरे के घर भी गए। उस वक्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शरद पवार के घर भी हाजिरी लगाई। दिलीप कुमार को भी भेजा, दिलीप कुमार हर चुनाव में पवार के लिए बारामती में प्रचार करने जाते थे। लेकिन पवार ने एक नहीं सुनी। दिलीप कुमार को बैरंग लौटा दिया। सुनील दत्त को लेकर तो कहा जाता है कि शरद पवार उन्हें दुखी देखकर मुस्करा दिए थे, क्योंकि सुनील दत्त से उनकी अदावत की कहानियां पुरानी थीं।
सुनील दत्त की लोकप्रियता कांग्रेस में सब पर भारी थी। खैर बाला साहेब ने फिर भी समर्थन दिया और कहा कि, "मैं नहीं मानता कि दत्त परिवार का कोई व्यक्ति देश के खिलाफ जा सकता है"। सुनील दत्त ने अपने बेटे को इतना समर्थन दिया, उसकी दो वजहें थीं, एक तो उन्हें लगता था कि मां नरगिस की कैंसर से असामयिक मौत को संजय झेल नहीं पाया और ड्रग्स की चपेट में चला गया और दूसरे उन्हें लगता था कि उनके राजनीतिक दुश्मन उनसे बदला लेने के लिए बेटे को फंसाने में लगे हैं।
जिस तरह की देशभक्त की छवि सुनील दत्त की थी, उसी प्रकार फिरोज खान की भी छवि साफ बोलने वाले की थी। खासतौर पर जब से उनकी पाकिस्तान एंट्री पर परवेज मुशर्रफ ने प्रतिबंध लगा दिया था। अपने छोटे भाई अकबर खान की फिल्म 'ताजमहल एन इटर्नल लव स्टोरी' के प्रचार के लिए पाकिस्तान गए थे। वहां बोल दिया कि, "भारत सेकुलर देश है, वहां मुसलमान तरक्की कर रहा है। वहीं पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बना, यहां मुसलमान ही मुसलमान को काट रहा है"। ऐसे में फिरोज खान की भारत में काफी इज्जत बढ़ गई थी लेकिन उनकी ऐसी छवि और तमाम जुबली फिल्मों से जुड़े होने के गुरूर को धक्का दिया उनके बेटे फरदीन खान ने।
फरदीन को फिरोज खान ने 1998 में 'प्रेम अगन' से लांच किया था। 2003 में वह बेटे के लिए फिर से सेलेना जेटली के साथ 'जानशीं' बनवाई। पहली फिल्म फ्लॉप हो गई, 'जानशीं' भी मामूली ही चली। फरदीन के साथ वह 'एक खिलाड़ी एक हसीना' में भी नजर आए लेकिन उससे पहले ही फरदीन खान ड्रग्स के केस में फंस गए। फिरोज खान रोज वकीलों के साथ बैठकर केस में माथापच्ची किया करते थे। उन्हें लगता था कि वकील कहीं उसे बचाने के लिए झूठे सबूत ना प्लांट कर दें। जिससे वो छोटी अदालत में भले ही बच जाए, लेकिन बाद में जाकर फंस जाए।
2001 से 2009 तक का समय उनके लिए काफी मुश्किल भरा बीता। उनके ऊपर आज तक एक दाग नहीं लगा था, लेकिन अब फरदीन के ड्रग्स केस में आरोपी होने की खबर आम थी, ऐसे में उसको फिल्में मिलना भी मुश्किल हो रहा था। फरदीन के अंदर संजय दत्त जैसा करिश्मा भी नहीं था कि लोग उसे बदनामी के बाद भी पसंद करें। फिरोज ने तब फरदीन के लिए उसके साथ फिल्में करनी शुरू कीं। लेकिन फरदीन के पूरी तरह बरी होने से 2 साल पहले ही 2009 में उनकी कैंसर से मौत हो गई।
बहुत कम लोग जानते हैं कि सलीम खान परदे पर कभी सक्रिय नहीं दिखते, लेकिन नरेंद्र मोदी से लेकर राजीव शुक्ला तक उनके तमाम करीबी राजनीति में भी हैं और उनसे अक्सर उनकी बातें होती रहती हैं। जब उन्होंने मोदी की उर्दू वेबसाइट लांच की और उनकी तारीफ की तो लोग भड़के भी, लेकिन सलीम यह बताना भी नहीं भूलते कि वो कांग्रेस के निष्ठावान मतदाता हैं। कई पारिवारिक मसलों में वो राजीव शुक्ला से भी सलाह लेते आए हैं।
ऐसे में जब सलमान को हिट एंड रन केस में 18 दिन के लिए पहली बार जेल जाना पड़ा तो सलीम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, "बेटा जेल में था, तो घर में एसी ऑन करने या अच्छा खाना खाने में भी हिचक और तकलीफ होती थी"। उन्होंने माना कि 'ये स्वभाविक है हर पिता के लिए वो अपने बेटे का पक्ष ले'। उन्होंने कहा था कि हम उसके लिए बड़े से बड़ा वकील करने की स्थिति में हैं और हमें न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। सलीम ने खुलकर इस बात पर विरोध जताया कि इसे हिट एंड रन केस क्यों कहा जा रहा है? जब सलमान कहीं भागा ही नहीं, उसने अल्कोहल टेस्ट करवाया, अपने बयान दर्ज करवाए, फिर केस का ये नाम क्यों?'
सबसे दिलचस्प बात थी सलमान को बचाने के बहाने गांधी परिवार पर निशाना साधना। पिता होने के नाते सलीम खान ये रिस्क लेने से भी नहीं चूके। उन्होंने बयान दिया था कि, ''मेरे बेटे पर भोपाल गैस कांड के आरोपियों से भी बड़े सेक्शन लगाए जा रहे हैं। उसका पासपोर्ट तक जब्त कर लिया गया"। उन्होंने एंडरसन को भगाने तक पर सवाल खड़ा कर दिए थे। स्वाभाविक है जब बात बेटे की आती है तो एक पिता किसी से भी टकरा सकता है।
जब शेखर सुमन का बेटा ड्रग्स के मायाजाल में फंसा तो उन्होंने सीधे सीधे कंगना को निशाने पर ले लिया और अपने बेटे पर काला जादू करने का आरोप लगाया। उन्होंने साफ कहा कि मेरे बेटे को इस्तेमाल कर वो अपना कैरियर बढ़ाना चाहती है। अपने बेटे के लिए जिस तरह वो खुलकर आए, उसकी मिसाल कम ही मिलती है। हालांकि कंगना से ही जुड़े केस में राकेश रोशन ने भी मजबूती से बेटे हृतिक का साथ दिया। जब भी हृतिक को जरूरत होती है, एक शानदार फिल्म उनके पिता रच डालते हैं। तुषार कपूर, हरमन वबेजा, जैकी भगनानी, वरुण धवन जैसे तमाम चेहरे हैं, जिनके पिता उनके साथ ढाल और सीढ़ियां लेकर तैयार खड़े रहते हैं। इस मामले में अमिताभ बच्चन भी कम नहीं। 'द्रोण' जैसी मूवी में अभिषेक की तारीफ की तो लोग मजाक बनाने लगे, वहीं 'धूम' में ऐश्वर्या का किस वाला सीन वो हटवाकर ही माने थे।
Recommended Video

साफ है कि जब बेटे की बात होती है तो बाप सब गलतियां माफ कर देता है। बेटा अपराध भी अगर करे तो उसे ये गलती ही लगता है। तब फिल्मों में 'मैं झुकेगा नहीं' की एप्रोच के साथ नायक का किरदार अदा करने वाले हों या फिर फिल्मी नायक को अपनी कलम से गढ़ने वाले लेखक, सभी के आदर्श संतान के संकट के आगे छोटे पड़ जाते हैं।
(इस लेख में लेखक ने अपने निजी विचार व्यक्त किए हैं। लेख में प्रस्तुत किसी भी विचार एवं जानकारी के प्रति Oneindia उत्तरदायी नहीं है।)
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications