VIDEO: मामूली झगड़े में युवक को चलती ट्रेन से फेंका,कोच में मौजूद लोग बनाते रहे वीडियो

West Bengal सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स और युवक के बीच हाथापाई होती दिख रही है। इसी दौरान शख्स लड़ाई के दौरान युवक को चलती ट्रेन में धक्का दे देता है। जिससे वह नीच गिर जाता है। वीडियो पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले का है। ट्रेन से फेंका गया युवक गंभीर तौर पर घायल हो गया। पीड़ित का नाम सजल शेख है।

युवक को ट्रेन से धक्का मारकर नीचे फेंका

युवक को ट्रेन से धक्का मारकर नीचे फेंका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हावड़ा से मालदा जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में दोनों शख्स सफर कर रहे थे। तभी किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों उठकर ट्रेन के दरवाजे के पास चले जाते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि, दोनों के बीच हाथापाई हो रही है। इसी दौरान एक शख्स ने युवक को ट्रेन से धक्का मारकर नीचे फेंक देता है।

घायल युवक पर गाली गलौज का आऱोप

घायल युवक पर गाली गलौज का आऱोप

रेलवे पुलिस को सजल लहूलुहान हालत में ट्रैक पर मिला। उसे रामपुरहाट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, घायल शख्स महिलाओं समेत दूसरे सहयात्रियों को गाली और धमकी दे रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सजल ने स्वीकार किया कि वह नशे की हालत में ट्रेन में चढ़ा था।

युवक ने सुनाई आपबीती

युवक ने सुनाई आपबीती

रेलवे पुलिस को सजल ने बताया कि, वह शनिवार को सैठिया से आ रहा था। उसने मल्लारपुर में शराब पी थी। शराब पीकर इंटरसिटी एक्सप्रेस से घर आ रहा था। ट्रेन के तीन-चार यात्री आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। उनके बगल में परिवार के कुछ सदस्य बैठे थे। मैंने गाली गलौज करने से मना किया था। यही मेरा दोष था। उन लोगों ने मेरा कॉलर पकड़ लिया। उसके बाद, मुझे याद नहीं कि मुझे ट्रेन से कब फेंका गया था।

'जब होश आया तो मैं पटरियों पर पड़ा था'

सजल ने कहा, "जब मैं उठा तो देखा कि मैं रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ हूं। पूरे शऱीर में दर्द हो रहा था। उसके बाद मुझे कुछ भी याद नहीं है। सजल ने दावा किया कि यह घटना तारापीठ और रामरपुरहाट के बीच हुई है। मैं उन लोगों को पहचान सकता हूं जिन्होंने मुझे देखकर मुझे मारने की कोशिश की। मामले की जांच में लगे रेल अधिकारी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+