Mahua Moitra का सवाल- शाह और रेसलर्स की मुलाकात पर बात क्यों नहीं? Bajrang के बयान को Crazy बताया
अमित शाह से मुलाकात के बाद महुआ मोइत्रा ने बजरंग पुनिया के दावे पर प्रतिक्रिया दी और पूनिया के रिएक्शन को Crazy करार दिया। उन्होंने सवाल किया कि आखिर सरकार ने मुलाकात के बारे में बात करने से मना क्यों किया।

तृणमूल कांग्रेस सांसद Mahua Moitra ने सवाल किया कि पहलवानों को कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई हालिया बैठक के बारे में बात नहीं करने का निर्देश क्यों दिया गया?
महुआ ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे विरोध को लेकर सवाल किया। शाह और पहलवानों की बैठक के बारे में दावा किया गया था कि प्रदर्शनकारियों को सरकार ने पहलवानों को बात नहीं करने का निर्देश दिया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बजरंग पूनिया व अन्य पहलवानों के साथ शाह की शनिवार देर रात हुई बैठक के बारे में सरकार ने बात नहीं करने के लिए कहा। इस पर मंगलवार को मोइत्रा की ने एनडीटीवी के साथ साक्षात्कार में बजरंग पूनिया के दावे पर बयान दिया।
अमित शाह से मिलने पर पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा, 'इसके बारे में बात नहीं करने के लिए कहा गया है।' टीएमसी की फायरब्रांड सांसद ने ट्वीट किया, पहलवानों ने डर और शर्म को त्याग कर भाजपा सांसद पर एफआईआर में अपने स्तनों और नितंबों को छूने जैसे आरोप लगाए।
महुआ ने सवाल किया, कंप्लेन करने वाले पहलवान केवल गृह मंत्री से मिलने की बात क्यों नहीं कर सकते? यह कैसी धमकी है? उन्होंने इस घटना को Crazy भी बताया। पूनिया ने कहा है कि पहलवानों की केंद्रीय गृह मंत्री के साथ कोई "सेटिंग" नहीं है और उनका विरोध जारी रहेगा।
"Told Not To Talk About It": Wrestler Bajrang Punia On Amit Shah Meet
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) June 6, 2023
Wrestlers overcame fear & shame & talked about how BJP MP touched their breasts & buttocks in FIR. So why can’t they talk about a mere meeting with Home Minister?
What kind of intimidation is this? Crazy.
बता दें कि पूनिया साक्षी मलिक और विनेश फोगट के साथ सात महिला पहलवान कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा सांसद और कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृज भूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवान एक महीने से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
गौरतलब है कि पूनिया ने एक न्यूज चैनल को बताया कि उन्हें सरकार ने शाह से मुलाकात के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने खुद इसे मीडिया में लीक कर दिया। उन्होंने बताया, गृह मंत्री ने पहलवानों से कहा कि जांच चल रही है। पहलवान सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं।
पूनिया ने कहा कि एथलीट सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं, जो उनकी मांगों को नहीं मान रही है। उन्होंने बताया, पहलवानों ने शाह से सवाल किया कि बृजभूषण को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? पहलवान कार्रवाई के आश्वासन से पीछे हटने वाले नहीं।
बता दें कि हरिद्वार में अपने मेडल गंगा में प्रवाहित करने की धमकी देने के कुछ दिन बाद प्रदर्शनकारी पहलवानों ने शनिवार को गृह मंत्री से मुलाकात की थी। बैठक आधी रात तक चली थी क्योंकि पहलवान ब्रज भूषण सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications