मिलिए बंगाल की इस महिला रामभक्त से, भक्ती में हुई ऐसे लीन कि बना डाला राम मंदिर थीम वाला क्रिसमस केक
अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय की गई है। जिसको लेकर अभी से ही भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस क्रिसमस पर्व पर, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की एक केक आर्टिस्ट ने राम मंदिर थीम वाला केक बनाया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं।
केक को राम मंदिर के डिजाइन में तैयार किया गया है। साथ ही केके पर 'श्रीराम जन्मभूमि मंदिर' भी लिखा गया है। इसको बनाने वाली प्रियंका डे राम मंदिर के भव्य उद्घाटन पर अपनी खुशी व्यक्त कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि हमेशा इस अवसर के लिए कुछ विशेष करना चाहती थी। प्रियंका ने आगे कहा कि राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है... मैं हमेशा से इससे संबंधित कुछ करना चाहती थी, इसलिए चूंकि मैं एक केक कलाकार हूं, इसलिए मैंने राम मंदिर-थीम वाला केक बनाने के बारे में सोचा।
PM मोदी प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य मंदिर की मूर्ति स्थापना की शोभा बढ़ाएंगे। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां चल रही हैं। काशी विश्वनाथ और वैष्णो देवी जैसे प्रमुख मंदिरों के प्रमुखों सहित लगभग 4,000 संतों और 2,200 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। समारोह की तैयारियां 15 जनवरी तक पूरी करने की योजना है, अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू होंगे। इस कार्यक्रम में छह प्राचीन विद्यालयों के शंकराचार्य और लगभग 150 साधु-संत भी शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications