West Bengal Election Result: नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी की हार, सुवेंदु अधिकारी 1957 वोटों से जीते
कोलकाता, 2 मई। पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित सीट नंदीग्राम से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने 1957 मतों से हरा दिया है। गौरतलब है कि नंदीग्राम सीट पर वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। यह पहली बार है जब टीएमसी चीफ ने नंदीग्राम सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ा और हार गईं। यहां ममता बनर्जी को अपने पूर्व साथी और विपक्षी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से कड़ी टक्कर मिली। सीएम ममता की हार के बावजूद टीएमसी प्रदेश में पूर्ण बहुतम के साथ वापसी कर रही है।
Recommended Video

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए आठ चरणों में वोटिंग संपन्न कराई गई थी, जिसकी मतगणना आज की जा रही है। पंश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के नतीजों का ऐलान आज हो जाएगा। बंगाल की सीटों पर चुनाव नतीजे सामने आने लगे हैं, लेकिन सबकी निगाहें नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के नतीजों पर टिकी हुई थी। यहां ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़ी टक्टर देखने को मिली, शुरुआती रुझानों में आगे रहने के बाद नतीजे आने तक बीजेपी उम्मीदवार ने ममता बनर्जी भारी मतों से हरा दिया।
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव परिणाम: क्या सच हो रही BJP पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी? आज भी PK ने पिन किया है ट्वीट
बंगाल की सबसे हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही नंदीग्राम में चुनाव से पहले ही कई सियासी हंगामें देखने को मिले थे। यह वही विधानसभा क्षेत्र है जहां एक रोड शो के दौरान ममता बनर्जी चोटिल हो गई थी और उन्होंने बीजेपी पर हमला करने का आरोप लगाया था। नंदीग्राम में वोटिंग 1 अप्रैल को हुई थी, यहां 88 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट डाला था। सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी के अलावा इस सीट से सीपीआईएम उम्मीदवार मीनाक्षी मुखर्जी भी मैदान में थीं। नंदीग्राम का किला फतह करने के लिए ममता और सुवेंदु ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कई रैलियों में तो सुवेंदु ने यहां तक कह दिया था कि वह टीएमसी चीफ को 50 हजार वोटों के अंतर से हराएंगे अगर ऐसा नहीं हुआ तो राजनीति से सन्यास ले लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications