BJP के टिकट पर पति को लोकसभा पहुंचाने वाली टीएमसी कैंडिडेट सुजाता मंडल की सीट का क्या है हाल, जानिए
कोलकाता, 2 मई। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। प्रदेश में बीजेपी की मेहनत रंग लाती दिख रही है, पार्टी बहुमत से तो कोसों दूर है लेकिन पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 100 के करीब सीटों तक पहुंच गई है। वहीं, बीजेपी के टिकट पर पति को लोकसभा तक पहुंचाने वालीं टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल ने अपने चुनावी मैदान आरमबाग में 300 से अधिक वोटों से पीछे चल रही हैं। सामने आ रहे रुझानों के मुताबिक बीजेपी के उम्मीदवार मधुसूदन बैग से सुजाता को कड़ी टक्टर मिल रही है। आरमबाग में मधुसूदन 7509 मतों से लीड कर रहे हैं वहीं, सुजाता 7200 वोट पर ट्रेंड कर रही हैं।

आपको बता दें कि सुजाता मंडल अपनी निजी लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं, वह बीजेपी नेता और संसद सौमित्र खां की पत्नी हैं। सुजाता मंडल ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले टीएमसी ज्वॉइन किया जिससे उनके पति सौमित्र खां काफी नाराज हुए। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि सौमित्र खां और सुजाता मंडल का मामला तालाक तक पहुंच गया। आपको बता दें कि यह वही सुजाता मंडल हैं जिन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में अपने पति को जिताने के लिए जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की थी।
यह भी पढ़ें: Bengal Election Result:पश्चिम बंगाल में लॉकेट चटर्जी, बाबुल सुप्रियो पीछे, जानिए भाजपा के दिग्गज नेताओं का हाल
पति सौमित्र खां को जीत दिलाने के लिए सुजाता ने दिन-रात प्रचार किया था, उन्हीं की मेहनत का नतीजा है कि सौमित्र विष्णुपुर लोकसभा सीट से बीजेपी की टिकट पर बड़ी जीत दर्ज की। सौमित्र खां की जीत में सुजाता का बड़ा योगदान इसलिए भी माना जाता है क्योंकि सौमित्र को एक क्रिमिनल केस में कलकत्ता हाईकोर्ट ने बांकुड़ा जिले में घुसने पर ही रोक लगा दी थी। सौमित्र खुद के लिए एक दिन भी प्रचार नहीं कर सके थे, उनके लिए वह पत्नी सुजाता मंडल ने किया और जीत भी दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications