Bengal Election Result:पश्चिम बंगाल में लॉकेट चटर्जी, बाबुल सुप्रियो पीछे, जानिए भाजपा के दिग्गज नेताओं का हाल
Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में लॉकेट चटर्जी, बाबुल सुप्रियो पीछे, जानिए भाजपा के दिग्गज नेताओं का हाल
नई दिल्ली, 02 मई: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 के नतीजे आज (रविवार 2 मई ) को आने वाले हैं। 292 सीटों के लिए पश्चिम बंगाल में आज काउंटिंग 8 बजे से शुरू हो गई। बंगाल विधानसभा चुनाव में कुल 2,116 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला होने वाला है। ताजा रुझानों के मुताबिक सत्ताधारी दल टीएमसी ने बढ़त बनाई हुई है और बीजेपी पीछे चल रही है। नंदीग्राम में ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी का मुकाबला है, इस सीट से ममता बनर्जी कई हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। तो वहीं टॉलीगंज में बाबुल सुप्रियो और अरुप विश्वास मैदान में आमने-सामने हैं, यहां से बाबुल सुप्रियो पीछे चल रहे हैं।

आइए जानें बंगाल के प्रमुख उम्मीदवारों में कौन आगे, कौन पीछे?
1. ममता बनर्जी (टीएमसी) नंदीग्राम सीट से पीछे चल रही है। 7 हजार वोटों से पीछे हैं। यहां से बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं।
2. बाबुल सुप्रियो (बीजेपी) टॉलीगंज से पीछे चल रहे हैं। अरुप बिस्वास (टीएमसी) यहां से आगे हैं।
3.लॉकेट चटर्जी ( बीजेपी) चुचुरा की सीट से पीछे चल रही हैं।
4. मुकुल रॉय (बीजेपी) कृष्णानगर से आगे चल रहे हैं।
5. मदन मित्रा (टीएमसी) कमरहट्टी सीट से 3000 वोटों से आगे चल रहे हैं। अनिन्द्य बनर्जी (बीजेपी) कमरहट्टी सीट से पीछे हैं।
6. मनोज तिवारी (टीएमसी) शिबपुर सीट पीछे चल रहे हैं। रतिन चक्रवर्ती (बीजेपी) यहां आगे चल रहे हैं।
7. शोभनदेब चट्टोपाध्याय (टीएमसी) भवानीपुर सीट से आगे चल रहे हैं। रुद्रनिल घोष (बीजेपी) यहां से पीछे चल रहे हैं।
(नोट- ये आंकड़े 11 बजे तक के रुझानों के हिसाब से दिए गए हैं।)











Click it and Unblock the Notifications