बंगाल सरकार पर BJP का बड़ा हमला, शुभेंदु अधिकारी ने कहा- निजी हित में TMC सरकारी धन कर रही इस्तेमाल

पश्चिम बंगाल में टीएमसी पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा की तृणमूल कांग्रेस अपने दल के हित के लिए सरकार खजाने पर अनावश्यक बोझ बढ़ा रही है।

Suvendu Adhikari

West Bengal: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी (TMC) नेतृत्व वाली सरकार पर रविवार कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भूमि के अधिग्रहण में अनुदान को ममता सरकार की फिजूलखर्ची बताया। उन्होंने कहा कि जब बंगाल को वित्तीय संकट की परिस्थितियां को ऐसे में इस तरह की फिजूलखर्ची क्यों की जा रही है।

रविवार को एक ट्वीट कर शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) पर अपनी राजनीतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए जनता के पैसे का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता ने राज्य की सार्वजनिक वितरण योजना के लाभार्थियों के लिए बांकुड़ा जिले में एक समारोह आयोजित करने के लिए धन के स्रोत पर सवाल उठाया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "चूंकि इस तरह के भारी खर्च को पूरा करने के लिए धन के स्रोत का खुलासा नहीं किया गया है। क्या बांकुड़ा के डीएम और चीफ वेस्ट यह बताएंगें कि दोपहर में भोजन, राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए केंद्रीय अनुदान के लिए धन कहां से आया?" अधिकारी ने अपने ट्वीट के लिए बंगाल सरकार से सवाल किया कि जब पश्चिम बंगाल वित्तीय संकट में है तो ऐसी फिजूलखर्ची क्यों?

दरअसल, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बांकुड़ा जिले के बलरामपुर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ने की। जिसमें सीएम ममता ने घोषणा की कि उनकी सरकार राज्य में 10 लाख युवाओं को सुरक्षित आजीविका खोजने में मदद करेगी। उन्होंने दो लाख युवाओं में से प्रत्येक को अपना स्वतंत्र व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

इस आयोजन के लिए धन के स्रोत पर सवाल उठाते हुए भाजपा (BJP) ने शुभेंदु अधिकारी ने कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की उपस्थिति पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कार्यक्रम में छात्रों और योजना के गरीब लाभार्थियों को लाने ले जाने के लिए 700 बसें किराए पर ली गई थीं और छात्रों को सरकारी खर्च पर सीएम के राजनीतिक भाषण को सुनने के लिए एकत्र किया गया। भाजा नेता ने कहा कि सीएम के कुल 40 मिनट के कार्यक्रम के लिए 8000 पुलिस कर्मियों की तैनाती, मंच का निर्माण और सजावट आदि में करीब 3 से 4 करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए।

Recommended Video

    Loksabha Election 2024: Nitish Kumar के 100 सीटें वाले बयान पर BJP का पलटवार | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+