West Bengal SSC Scam मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, टीएमसी नेता माणिक भट्टाचार्य गिरफ्तार
एसएससी भर्ती घोटाले के मामले में ईडी ने टीएमसी के बड़े नेता और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया है।
टीएमसी नेता माणिक भट्टाचार्य गिरफ्तार (TMC Leader Manik Bhattacharya Arrested): एसएससी भर्ती घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टीएमसी के बड़े नेता और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि इस घोटाले को लेकर ईडी लगातार पश्चिम बंगाल में उन नेताओं से पूछताछ कर रही है, जो शक के घेरे में हैं। ईडी की और से बताया गया कि माणिक भट्टाचार्य पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

ईडी ने सोमवार दोपहर को प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में माणिक भट्टाचार्य से पूछताछ शुरू की थी। हालांकि, इससे पहले जब माणिक भट्टाचार्य सीबीआई की कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे तो उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन, इस बार उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल में एसएससी भर्ती घोटाले की जांच कर रहे ईडी ने इससे पहले भी माणिक भट्टाचार्य को पूछताछ के लिए तलब किया था। गिरफ्तारी के बाद अब ईडी आज माणिक भट्टाचार्य को कोर्ट में पेश करेगी।
कौन हैं माणिक भट्टाचार्य
आपको बता दें कि माणिक भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल की पलाशीपारा विधानसभा सीट से विधायक हैं। बीते 30 सितंबर को जब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक को आगे बढ़ाते हुए उन्हें राहत दी थी, तो साथ ही कहा था कि वो केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ पूछताछ में सहयोग करें। कोर्ट ने कहा कि अगले आदेश तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी। एसएससी भर्ती घोटाले को लेकर ईडी अभी तक पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को भी गिरफ्तार कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications