WB: सिलीगुड़ी छात्रों के साथ मारपीट का मामला, BJP ने TMC पर बोला हमला, मंत्री चिराग ने शेयर की तस्वीरें
पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर विरोध के बीच सिलीगुड़ी में बिहार के छात्रों के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। इस बीच टीएमसी मामले को लोकल मैटर बताकर पल्ला झाड़ने में लगी है। वहीं मामले के तूल पकड़ने पर बंगाल पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी रजत भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्रों पर कथित हमले को लेकर भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी इस मामले पर कार्रवाई की मांग की है। छात्रों की पिटाई को लेकर बीजेपी एक बार फिर ममता सरकार पर हमलावर हो गई है।

वायरल वीडियो में देखा गया कि लड़कों ने बार-बार इन लोगों को समझाने की कोशिश की कि वो सिलीगुड़ी से चले जाएंगे, लेकिन धमकाने वाले उन्हें कान पकड़ा कर उठक-बैठक कराने लगे। दबंगों की धमकी के आगे छात्रों की हिम्मत टूट जाती है और आखिर में दोनों उनके पैरों में गिर कर माफी मांगने लगे लेकिन दबंगों पर इसका भी कोई असर नहीं होता।
इरस दौरान कमरे में जबरन घुसे इन लोगों ने न सिर्फ इन छात्रों के साथ मारपीट और अभद्रता की बल्कि इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद बंगाल से लेकर बिहार तक हड़कंप मच गया।
वहीं वायरल वीडियो को शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लिखा, "पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों से बर्बरतापूर्ण मारपीट की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। वहां की मुख्यमंत्री ने फिर एक बार बिहारियों का अपमान किया है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मैं ममता बनर्जी जी से पूछना चाहता हूं कि क्या पश्चिम बंगाल में परीक्षा देना भी गुनाह है ? क्या अब भी विपक्षी दल के नेता चुप्पी साधे रहेंगे? मैं पूछना चाहता हूं बिहार के नेता प्रतिपक्ष से कि अब आप किस हक से तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करेंगे। मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार जी से आग्रह करता हूं कि मामले की गहन जांच करा कर दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई करें।"












Click it and Unblock the Notifications