West Bengal Results: केजरीवाल ने ममता बनर्जी को दी बधाई, कहा-दीदी को जमीं हिलाने वाली जीत मुबारक
West Bengal Results: केजरीवाल ने ममता बनर्जी को दी बधाई, कहा-दीदी को जमीं हिलाने वाली जीत मुबारक
कोलकाता, मई 2। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रस से पश्चिम बंगाल में विशाल जीत हासिल कर ली है। टीएमसी तेजी से बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी कड़ी टक्कर देने के आंकड़े से भी पिछड़ती जा रही है। चुनावी रुझानों के बाद से ही ममता बनर्जी को जीत की बधाई देने वालों का तांता लग गया।

केजरीवाल ने दीदी को दी बधाई
बंगाल में एक बार बार फिर से ममता बनर्जी की सरकार बनने जा रही है। तृणमूल कांग्रेस बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है । टीएमसी के कार्यकर्ता बंगाल में जश्न मना रहे हैं। वहीं ममता बनर्जी को बधाईयां देने वालों का तांता लग गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ममता बनर्जी को अलग अंदाज़ में बधाई दी है।
जमीं हिला देने वाली जीत
ममता बनर्जी को जीत की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया और लिखा 'पश्चिम बंगाल में जमीन हिला देने वाली जीत पर बधाई ममता दीदी, क्या लड़ाई रही....पश्चिम बंगाल के लोगों को भी शुभकामनाएं।' आपको बता दें कि रविंद कजरीवाल ममता बनर्जी के समर्थक रहे हैं। दोनों कई बार क साथ मंच साझा कर चुके हैं। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में ममत बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रही है। उनकी पार्टी 200 के आंकड़े को पार कर चुकी है। वहीं 200 सीटें हासिल करने का दावा करने वाली बीजेपी पार्टी दहाई अंकों पर सिमटती जा रही है।
तमिलनाड में जीत की ओर बढ़ रहे डीएमके को बधाई
पश्चिम बंगाल के अलावा अरविंद केजरीवाल ने तमिलनाडु में जीत की ओर बढ़ रहे डीएमके को शुभकामानाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-'तमिलनाडु चुनावों में शानदार जीत के लिए एमके स्टालिन को बधाई, मैं उनके सफल कार्यकाल की कामना करती हूं। '












Click it and Unblock the Notifications