Violence in Bengal Election: पहले चरण के चुनाव से पहले पुरुलिया में हिंसा, चुनाव आयोग के वाहन को लगाई गई आग

पश्चिम बंगाल: पहले चरण के चुनाव से पहले पुरुलिया में हिंसा, चुनाव आयोग के वाहन को लगाई गई आग

पुरुलिया: पश्चिम बंगाल में शनिवार (27 मार्च) को पहले चरण में 30 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाले हैं। बंगाल में पहले चरण के चुनाव से पहले शुक्रवार (26 मार्च) को देर रात पुरुलिया जिले में हिंसा देखने को मिली। पुरुलिया के बंडोयान में गरु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सागा सुपुरुदी गांव के बीच चुनाव आयोग के वाहन को आग लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि वाहन निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केन्द्र पर छोड़ने गई थी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कल रात (शुक्रवार) पुरुलिया में मतदानकर्मियों को भोजन देने के बाद लौटते समय रहस्यमय परिस्थितियों में एक वाहन में आग लगा दी गई है। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। ड्राइवर को पूछताछ के लिए ले जाया गया है।

West Bengal Election

जिस गाड़ी को आग लगाई गई वो टाटा मैजिक कार थी। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक आग जिस इलाके में लगाई गई वो नक्सल प्रभावित जंगलमहल क्षेत्र के तुलसिडी गांव का हिस्सा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही गाड़ी जंगल से पार कर रही थी, अचानक कुछ लोग आए और वाहन को रोका और कथित रूप से उस पर पेट्रोलियम पदार्थ डालकर आग लगा दी। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। जबतक दमकलकर्मी आग को बुझाते तबतक गाड़ी जलकर खाक हो गई थी। पुरुलिया जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर आज शनिवार (27 मार्च) को पहले चरण में मतदान होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+