पश्चिम बंगाल के मंत्री सुब्रत मुखर्जी का निधन, सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख
West Bengal minister passes away, Subrata Mukherjee passes away, CM Mamata Banerjee on Subrata Mukherjee demise, TMC leader Subrata Mukherjee demise, Kolkata SSKM hospital, West Bengal hindi news, West Bengal newws in h
कोलकाता, 04 नवंबर: पश्चिम बंगाल के मंत्री और वरिष्ठ टीएमसी नेता सुब्रत मुखर्जी का 75 वर्ष की आयु में गुरुवार शाम को निधन हो गया। उन्होंने कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में अंतिम सांस ली। सीएम ममता बनर्जी ने उनके निधन की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक उनके अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह कोलकाता के रवीन्द्र सदन में रखा जाएगा।
Recommended Video

सुब्रत मुखर्जी के निधन की खबर मिलने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के SSKM अस्पताल पहुंचीं। ममता बनर्जी ने उनके निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि सुब्रत मुखर्जी की मृत्यु हमारे लिए बड़ी क्षति है। गोवा से आने के बाद मैं सबसे पहले सुब्रत दा से मिलने अस्पताल आई थी। अचानक से उन्हें दिल का दौरा पड़ा, डॉक्टरों ने उनको बचाने की कोशिश की, लेकिन वो उन्हें बचा नहीं पाए।
सुब्रत मुखर्जी ममता बनर्जी के काफी करीबी नेताओं में शुमार थे। सुब्रत मुखर्जी के लीडरशिप में ही पंचायत विभाग ने बंगाल में बड़ा मुकाम हासिल की है। बता दें कि सुब्रत मुखर्जी कोलकाता के मेयर के पद का जिम्मा भी संभाल चुके थे और बंगाल के नेताओं में उनकी विशेष पहचान थी।
पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी को एसएसकेएम अस्पताल में 25 अक्टूबर को सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक बंगाल के मंत्री सुब्रत मुखर्जी सांस की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इसके अलावा उनको शुगर और हाई ब्लड प्रेसर की भी दिक्कत थी। आपको बता दें कि सुब्रत मुखर्जी साल 2021 विधानसभा चुनाव में बालीगंज निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे।












Click it and Unblock the Notifications