पश्चिम बंगाल: नदिया जिले में स्थानीय TMC नेता को गोली मारी, हालत गंभीर
पश्चिम बंगाल: नदिया जिले में स्थानीय TMC नेता को गोली मारी, हालत गंभीर
कोलकाता, 24 मार्च: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में बुधवार (23 मार्च) रात तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक स्थानीय नेता को गोली मार दी गई है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित सहदेव मंडल को अज्ञात हमलावरों ने उस समय गोली मार दी जब वह स्थानीय बाजार से रात करीब साढ़े आठ बजे घर लौट रहा था। मंडल को सिर में गोली लगी है। पीड़ित को पहले एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत बिगड़ने पर उसे कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उसकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

पीड़ित सहदेव मंडल की पत्नी अनिमा मंडल नदिया के हंसखाली में पंचायत सदस्य हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी और मोंडोल को खून से लथपथ पाया। उन्होंने मोटरसाइकिल पर दो लोगों को भागते हुए भी देखा है। पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
ये घटना पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक बम हमले में टीएमसी पंचायत के एक नेता की मौत के दो दिन बाद हुई। बीरभूम जिले में एक बम हमले में टीएमसी पंचायत के नेता समेत छह महिलाओं और दो बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक पंचायत नेता की हत्या के बाद आठ लोगों की हत्या की निंदा की है और उम्मीद जताई कि राज्य सरकार दोषियों को सजा देगी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल में एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा, ''मैं बीरभूम में हुई हिंसा पर अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मुझे उम्मीद है कि राज्य सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसे अपराध करने वालों और ऐसे अपराधियों को प्रोत्साहित करने वालों को माफ नहीं किया जाना चाहिए। दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने के लिए केंद्र राज्य को हर संभव मदद करेगा।''












Click it and Unblock the Notifications