पश्चिम बंगाल: 250 करोड़ रुपए के हेरफेर की आशंका, IT ने 2 कंपनियों के ठिकानों पर चलाया सर्च ऑपरेशन
कोलकाता, 10 दिसंबर। पश्चिम बंगाल में आयकर विभाग ने दो बड़ी कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को इनकम टैक्स अधिकारियों ने दो फर्मों पर सर्च अभियान को अंजाम दिया, इस दौरान विभाग ने कई दस्तावेज और कीमती आभूषण अपने कब्जे में लिए। बता दें कि ये कार्रवाई रिफाइंड लेड, लेड एलॉय और लेड ऑक्साइड की दो मेन्युफैक्चरिंग और सप्लायर्स कंपनियों के 24 ठिकानों पर 7 दिसंबर को कार्रवाई की थी। बंगाल और उत्तर प्रदेश राज्यों में फैले फर्म पर 250 के हेरफेर का संदेह है।

आयकर विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक सर्च ऑपरेशन में अधिकारियों ने 53 लाख रुपए मूल्य के आभूषण जब्त किए गए हैं जबकि चार बैंक लॉकर संचालित किए जाने बाकी हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिस सर्च ऑपरेशन के दौरान विभाग के हाथ कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं, आरोप है कि इन कंपनियों ने करीब 250 करोड़ रुपए की हेर-फेर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों कंपनियों ने अलग-अलग लोगों और फर्म के नाम पर फर्जी करीदारी की।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस नेता अशोक चांडक व फर्मों के 33 ठिकानों पर आयकर के 250 कर्मचारियों ने मारा छापा
इसके अलावा फर्जी ई-बिल, स्टॉक रजिस्टर, ट्रांसपोर्टेशन डाक्यूमेंट्स तैयार किए गए। सर्च ऑपरेशन में जब्त किए दस्तावेजों से पता चला है कि दोनों कंपनियों ने अच्छी क्वॉलिटी वाले सामान खरीदने की बजाए, कम गुणवत्ता वाले सामना का अधिक बिल दिखाया। अभी आयकर विभाग 4 बैंक लॉकर्स भी खोलने वाली हैं, जिसमें अहम सबूत मिलने की उम्मीद है। बता दें कि ऐसा ही मामला गुजरात से भी सामने आया था, जहां एक स्टेनलेस स्टील और धातु के पाइपों का व्यापार करने वाले फर्म के खिलाफ आयकर विभाग ने 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी।












Click it and Unblock the Notifications