West Bengal: बंगाल सरकार के मंत्री उदयन गुहा के काफिले पर हमला, TMC ने बीजेपी पर लगाए आरोप
लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरकगर्मियों के बीच पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में मंत्री उदयन गुहा पर हमला हुआ है, जिसके लेकर टीएमसी ने भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया है। मंत्री गुहा ने हमले को लेकर कथित रुप से बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक के समर्थकों के शामिल होने का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी ने एक बार फिर लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया।
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री उदयन गुहा अपने काफिले पर हमले को पूरी तरह प्लान किया हुआ हमला बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता प्रमाणिक के इशारा करने के बाद मेरी गाड़ी पर हमला कर दिया गया। टीएमसी नेता ने कहा, "हमने साफ देखा कि उनके (निसिथ प्रमाणिक) इशारा करने के बाद उनके गुंडे लाठी-डंडे लेकर आए और मुझ पर हमला कर दिया। वह उस दौरान हाथ जोड़कर वोट मांग रहे थे। जिसके बाद उन्होंने मेरे ऊपर हमले का इशारा किया। जिसके बाद कुछ लोग हमला करने के लिए लाठी-डंडे लेकर आए।"

वहीं टीएमसी ने भी इस कथित हमले को लेकर बीजेपी की खिंचाई की। टीएमसी ने कहा कि भाजपा का निशाना उदयन गुहा हैं क्योंकि वे जानते हैं कि अगर उन्हें रोका गया तभी बीजेपी की लिए चुनाव में आसानी होगी।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस बार भी बीजेपी ओर टीएमसी की सीधी टक्कर है। इससे पहले वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने 22 सीटें हासिल की थीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 42 संसदीय सीटों में से 18 सीटें हासिल हुईं। जबकि कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें मिली थीं।












Click it and Unblock the Notifications