पश्चिम बंगाल में सरकार ने जिम पर लगे प्रतिबंधों में दी ढिलाई, 12 दिन बाद घटने लगे कोरोना के केस

कोलकाता, जनवरी 18। पश्चिम बंगाल में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने कुछ प्रतिबंधों में छूट का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने जिम को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दे दी है। हालांकि जिम खोलने का समय रात 9 बजे तक का रहेगा। इसके अलावा जात्रा थिएटर को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ रात 9 बजे तक खोलने की इजाजत दी गई है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में पिछले 2 हफ्ते से कड़े प्रतिबंध लागू थे, क्योंकि कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे थे।

Gym

राज्य सरकार ने इन प्रतिबंधों में दी ढील

- पश्चिम बंगाल सरकार ने कुछ शर्तों के साथ फिल्मों और टेलीविजन कार्यक्रमों की शूटिंग की भी परमिशन दे दी है। हालांकि शूटिंग आउटडोर होनी चाहिए और शूटिंग सेट पर कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा।

- सरकार के आधिकारिक आदेश में कहा गया है, "राज्य में जिम 50 फीसदी क्षमता के साथ रात 9 बजे तक संचालित हो सकते हैं। जिम में आने वाले लोगों और वहां काम करने वाले स्टाफ को लेकर ये सुनिश्चित करना होगा कि सभी वैक्सीनेट हो और कोरोना का आरटी-पीसीआर टेस्ट नेगेटिव रिपोर्ट वाला अपने साथ रखा हो।

- राज्य में जात्रा पर लगे प्रतिबंध में भी थोड़ी ढिलाई दी गई है। आउटडोर रात 9 बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। वहीं इनडोर में अधिकतम 200 लोगों की संख्या या फिर 50 फीसदी क्षमता के साथ ही कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है।

- फिल्मों या टीवी कार्यक्रमों की आउटडोर शूटिंग को परमिशन मिल गई है, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनिवार्यता जैसे कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करना होगा। राज्य सरकार ने वैसे प्रतिबंधों को 31 जनवरी तक बढ़ाने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि राज्य सरकार के इस फैसले का जिम मालिकों ने स्वागत किया है। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के दौरान जिम बंद होने से जिम मालिक प्रोटेस्ट कर रहे थे।

बंगाल में कोविड की स्थिति

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को 12 दिनों के बाद पश्चिम बंगाल के दैनिक कोविड -19 मामलों की संख्या 10,000 से कम हो गई, जब 9,385 नए केस दर्ज किए गए। सोमवार को सामने आए केस की संख्या रविवार के मुकाबले 5,553 कम थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+