West Bengal LS Election: सुबह 11 बजे तक 32.07% मतदान हुआ, TMC-BJP में झड़प, कई कार्यकर्ता घायल

West Bengal LS Election: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में पश्चिम बंगाल की बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग सीटों पर मतदान हो रहा है। हिंसा की छिटपुट घटनाओं की खबरों के बीच, पश्चिम बंगाल के 7 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक 15 प्रतिशत से थोड़ा अधिक मतदान दर्ज किया गया।

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के एक अधिकारी के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक लगभग 15.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, 11 बजे तक 32.07 प्रतिशत मतदान हुए हैं। अब तक कुल 471 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक दलों ने ईवीएम में खराबी, एजेंटों को मतदान केंद्रों में प्रवेश करने से रोकने और मतदाताओं को विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डालने से रोकने या धमकाने की शिकायतें चुनाव आयोग में दर्ज कराईं।

West Bengal LS Election

कहां कितने प्रतिशत हए मतदान?

  • बनगांव- 15.19 प्रतिशत
  • बैरकपुर- 15.08 प्रतिशत
  • हावड़ा- 15.2 प्रतिशत
  • उलुबेरिया- 17.25 प्रतिशत
  • श्रीरामपुर- 14.43 प्रतिशत
  • हुगली- 14.01 प्रतिशत
  • आरामबाग-16.38प्रतिशत

TMC और BJP में झड़प, चार कार्यकर्ता घायल

  1. इस बीच, हुगली लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच कथित रूप से झड़प हुई।
  2. उधर, बनगांव लोकसभा क्षेत्र के स्वरूपनगर में भी टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, जिसमें भगवा पार्टी के चार कार्यकर्ता घायल हो गए।
  3. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी बनगांव के उम्मीदवार शांतनु ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों को उन जगहों पर नहीं भेजा जा रहा है जहां गड़बड़ी हुई है। ठाकुर ने कहा कि गयेसपुर जैसी जगहों पर पुलिस नहीं दिखती, जहां हमारे पोलिंग एजेंट को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पीटा था। केंद्रीय बलों को ऐसी जगहों पर नहीं भेजा जा रहा है। ठाकुर बाद में अस्पताल में भर्ती घायल पार्टी कार्यकर्ता से मिले।
  4. बैरकपुर में, बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह को "वापस जाओ" के नारे का सामना करना पड़ा, जब वह एक मतदान केंद्र का दौरा कर रहे थे। हावड़ा के लिलुआ में, बीजेपी उम्मीदवार रथिन चक्रवर्ती को भी मतदान केंद्रों का दौरा करते समय टीएमसी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा।
  5. हुगली में, भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी ने टीएमसी स्टार उम्मीदवार रचना बनर्जी पर कटाक्ष किया और चेतावनी दी कि अगर उनकी पार्टी के एजेंटों पर हमला किया गया, तो वे जवाबी कार्रवाई करेंगे। चटर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग तैयार है और हम भी तैयार हैं। यहां टीएमसी का भ्रष्टाचार हमारा मुख्य प्रतिद्वंद्वी है। अगर हमारे एजेंटों पर हमला किया गया तो जवाबी कार्रवाई होगी।

गाल में 13,481 मतदान केंद्रों पर मतदान
पश्चिम बंगाल में 13,481 मतदान केंद्रों पर 63,51,320 पुरुषों, 61,72,034 महिलाओं और तीसरे लिंग के 348 सहित 1,25,23,702 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+