'शवों के साथ रैली की तैयारी करो...', सीतलकूची घटना पर CM ममता बनर्जी का कथित ऑडियो वायरल

'शवों के साथ रैली की तैयारी करो...', सीतलकूची घटना पर CM ममता बनर्जी का कथित ऑडियो वायरल

कोलकाता, 17 अप्रैल: पश्चिम बंगाल में शनिवार (17 अप्रैल) को पांचवें चरण के लिए 45 सीटों पर चुनाव है। ऐसे में चुनाव से ठीक एक दिन पहले सोशल मीडिया पर टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्ची का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल ऑडियो क्लिप को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं ने शेयर किया है। वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये बातचीत टीएमसी उम्मीदवार और ममता बनर्जी के बीच की है। कथित तौर पर बीजेपी ने दावा किया है कि इस वायरल ऑडियो क्लिप में ममता बनर्जी सीतलकूची से टीएमसी उम्मीदवार से कथित तौर पर कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि, ''घबराओ मत, सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा चलाई गई गोली से मारे गए 4 लोगों के शवों के साथ रैलियों की तैयारी करो।'' ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद टीएमसी ने इसे फर्जी ऑडियो क्लिप बताया है।

Recommended Video

    Mamata Banerjee का Audio Leak!, बोला- शवों के साथ रैली की तैयारी करो | वनइंडिया हिंदी
    Mamata Banerjee

    टीएमसी ने कहा है कि बीजेपी इस फर्जी ऑडियो क्लिप को जानकर वायरल कर रही है। ममता बनर्जी और टीएमसी उम्मीदवार के बीच इस तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है। हालांकि ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता का सत्यापन अभी तक नहीं हो पाया है। ऑडियो क्लिप को शुक्रवार (16 अप्रैल) की शाम को बीजेपी द्वारा शेयर किया गया है।

    जेपी नड्डा और अमित मालवीय ने किया ऑडियो क्लिप शेयर

    ममता बनर्जी के कथित ऑडियो को बीजेपी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किए हैं।

    बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ऑडियो क्लिप को ट्वीट कर दावा किया है कि ये बातचीत ममता बनर्जी और सीतलकूची विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पार्थ प्रतिम राय के बीच हुई है। अमित मालवीय ने कहा है कि ममता बनर्जी टीएमसी के नेताओं से शवों के साथ रैलियां करने की बात बोलकर हिंसा और दंगा करवाना चाहती थीं।

    बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा है कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस तुच्छ राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोगों की मौत पर राजनीति करती है। टीएमसी को खुद पर शर्म आनी चाहिए।

    कूचबिहार जिले के सीतलकूची मतदान केंद्र पर चौथे चरण के मतदान के दिन 10 अप्रैल 2021 को स्थानीय लोगों के कथित हमले और राइफल छीनने की कोशिश के बाद केंद्रीय सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+