बंगाल चुनाव: 85 वर्षीय महिला की मौत के बाद TMC पर हमलावर हुई BJP, जानिए किसने क्या कहा?
बंगाल चुनाव: 85 वर्षीय महिला की मौत के बाद TMC पर हमलावर हुई BJP, शाह बोले- ये दर्द दीदी का पीछा नहीं छोड़ेगा
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के निमटा इलाके में तृणमूल कांग्रेस ( टीएमसी ) कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से पीटने के एक महीने बाद सोमवार (29 मार्च) को भाजपा कार्यकर्ता की 85 वर्षीय मां की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला का नाम शोवा मजूमदार था। शोवा मजूमदार की पिटाई करने का आरोप बीजेपी ने टीएमसी पर लगाए हैं। महिला की मौत के बाद एक बार फिर टीएमसी पर बीजेपी हमलावर हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर टीएमसी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। अमित शाह ने कहा है कि दीदी को शोवा मजूमदार के परिवार का दर्द लंबे वक्त तक परेशान करेगा। तो वहीं स्मृति ईरानी ने कहा है कि शोवा मजूमदार का दोष सिर्फ इतना था कि वो एक भाजपा कार्यकर्ता की मां थीं। जेपी नड्डा ने कहा, बेटे गोपाल मजूमदार के भाजपा कार्यकर्ता होने के कारण उनको (महिला) अपनी जान गवानी पड़ी।
Recommended Video

26 फरवरी को हुआ था BJP कार्यकर्ता और उसकी मां पर हमला
पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के निमटा में 28 फरवरी 2021 को भाजपा कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार और उनकी 85 वर्षीय बुजुर्ग मां शोभा मजूमदार पर कुछ बदमाशों ने हमला किया था। इस हमले में शोवा मजूमदार बुरी तरह घायल हो गई थीं। बीजेपी ने उस वक्त इस हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया था। बीजेपी ने उस वक्त भी टीएमसी पर इस हमले को लेकर जमकर निशाना साधा था और शोभा मजूमदार को बंगाल की बेटी कहा था। 28 फरवरी को घायल होने के बाद से शोभा का इलाज अस्पताल में चल रहा था। घटना के एक महीने बाद शोभा का सोमवार (29 मार्च) को होली के दिन उनका अस्पताल में निधन हो गया है। शोभा मजूमदार के निधन के बाद बीजेपी टीएमसी पर हमलावर हो गई है।
अमित शाह ने ट्वीट कर ममता बनर्जी पर साधा निशाना
85 वर्षीय बुजुर्ग शोभा मजूमदार की हत्या पर गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, ''पश्चिम बंगाल की बेटी शोवा मजूमदार जी के निधन से मन दुखी है। टीएमसी के गुंडों ने उन्हें इतनी बेरहमी से पीटा था कि उनकी मौत हो गई थी। शोवा मजूमदार के परिवार का दर्द और जख्म ममता दीदी का लंबे वक्त तक पीछा नहीं छोड़ेगा। बंगाल कल हिंसा मुक्त भारत के लिए लड़ेगा, बंगाल हमारी बहनों और माताओं के लिए एक सुरक्षित राज्य की लड़ाई लड़ेगा।''
स्मृति ईरानी बोलीं- टीएमसी के गुंडों ने महिला को
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा, ''टीएमसी के गुंडों ने 80 साल की बुजुर्ग महिला की पिटाई की। उनका दोष यह था कि उनका बेटा भाजपा कार्यकर्ता था। उनकी इतनी बर्बरता से पिटाई की गई कि उनकी (शोवा मजूमदार) की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के चुनाव उन सभी महिलाओं को इंसाफ दिलाएंगे, जिनको टीएमसी के गुंडा राज के कारण बलात्कार, उत्पीड़न और हत्या जैसी घटनाएं हुई हैं। इस चुनाव असंख्य महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए मतदान होगा।''
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ''पश्चिम बंगाल के लोग ममता बनर्जी को चेतावनी दे रहे हैं कि बंगाल टीएमसी के गुंडा राज को और बर्दाश्त नहीं करेगा। बंगाल अब अन्याय नहीं सहेगा।''
जेपी नड्डा ने क्या कहा?
शोवा मजूमदार की तस्वीर शेयर करते हुए जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, ''ईश्वर, निमटा की वृद्ध मां शोभा मजूमदार जी की आत्मा को शांति प्रदान करे। बटे गोपाल मजूमदार के भाजपा कार्यकर्ता होने के कारण उनको अपनी जान गवानी पड़ी। उनका बलिदान को सदैव याद किया जाएगा। ये भी बंगाल की मां थी, बंगाल की बेटी थी। बीजेपी हमेशा मां और बेटी की सुरक्षा हेतु लड़ती रहेगी।''












Click it and Unblock the Notifications