पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के भाई के काफिले पर हमला, गाड़ी में की जमकर तोड़फोड़
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण के तहत 30 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन 30 सीटों में से जिन 13 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है, इन पर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी का दबदबा माना जाता है। इस सभी सीटे मिदनापुर इलाके के अंदर आती है। ऐसे में अब खबर आ रहा है कि मिदनापुर क्षेत्र के कांथी इलाके में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के भाई के काफिले पर हमला किया गया है।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक कांथी इलाके में सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेन्दु अधिकारी के काफिले पर हमला किया गया है। वहीं उनकी गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ भी की गई है। खबर है कि हमले में गाड़ी का ड्राइवर जख्मी बताया जा रहा है। सौमेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधिकारी ने बताया कि हमले में उनको कोई चोट नहीं लगी है। ड्राइवर की पिटाई की गई। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
2 और जगहों से हिंसा की खबर
इसके अलावा दो जगहों से हिंसा की खबर भी सामने आई हैं। पूर्वी मिदनापुर के भगवानपुर विधानसभा में फायरिंग से सनसनी फैल गईस, जिसमें दो सुरक्षाबल घायल हो गए। बीजेपी के जिला अध्यक्ष अनूप चक्रवर्ती ने TMC कार्यकर्ताओं पर लोगों को डराने का आरोप लगाया। वहीं दूसरी तरफ उत्तर कांथी इलाके में हुए एक हमले में बीजेपी के 4 कार्यकर्ता घायल हो गए। बंगाल में 11 बजे तक 24.61 फीसदी वोटिंग हुई है।












Click it and Unblock the Notifications