नंदीग्राम में पोलिंग बूथ से ममता बनर्जी ने राज्यपाल को किया फोन, बोलीं- लोगों को नहीं डालने दिया जा रहा वोट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में नंदीग्राम सीट भी शामिल है, जहां से टीएमसी उम्मीदवार के तौर पर सीएम ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं। नंदीग्राम में कई जगहों पर हंगामे की खबरों के बीच ममता बनर्जी ने भी पोलिंग बूथ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। व्हीलचेयर पर पहुंची ममता बनर्जी ने कहा है कि केंद्रीय सुरक्षाबलों के संरक्षण में भाजपा के लोग हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने फोन पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ से भी शिकायत की।

West Bengal CM Mamata Banerjee visits polling booth in Nandigram says People who raising slogans came from Bihar UP

Recommended Video

    Bengal Election 2021: Mamata Banerjee ने Nandigram में लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप | वनइंडिया हिंदी

    नंदीग्राम के में ममता बनर्जी जब एक पोलिंग बूथ पर पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे, जिसके चलते यहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। ममता बनर्जी ने हंगामे को लेकर कहा कि नंदीग्राम में बाहरी गुंडे घुस गए हैं। जिन पर काबू करना बहुत जरूरी है। उत्तर प्रदेश और बिहार से यहां लोग लाए गए हैं, जो लगातार स्थिति को बिगाड़ना चाहते हैं और उनको केंद्र के सुरक्षाबलों का साथ मिल रहा है। बूथ से ही राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उन्होंने फोन किया और कहा कि बाहरी लोग बूथों पर कब्जा कर रहे हैं, लोकल लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। ऐसे में निष्पक्ष चुनाव कैसे होगा, आप इस मामले को देखिए।

    ममता ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इससे खराब चुनाव नहीं देखा है, बहुत ज्यादा गुंडागर्दी हो रही है। चुनाव आयोग और अमित शाह को अपने गुंडों को काबू में करना चाहिए, ये लोग रैलियों में महिला पत्रकारों से बदसलूकी कर रहे हैं।

    आज हो रहा है दूसरे चरण का मतदान

    पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में आज 30 सीटों पर लोग वोट डाल रहे हैं। जिन 30 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान हो रहा है, इनमें पश्चिम मेदिनीपुर की नौ, साउथ 24 परगना की चार, बांकुरा की आठ और पूर्व मेदिनीपुर की नौ सीटें हैं। सबसे ज्यादा निगाहें नंदीग्राम सीट हैं। यहां टीएमसी से सीएम ममता बनर्जी, भाजपा से सुवेंदु अधिकारी तो लेफ्ट से यहां मीनाक्षी मुखर्जी प्रत्याशी हैं। कहा जा रहा है इस सीट के नतीजे ममता बनर्जी और सुवेंदु के राजनीतिक भविष्य का फैसला करने वाले होंगे। इस सीट पर सुबह से ही लगातार हंगामे की भी सूचनाएं मिल रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+