सड़क किनारे गाड़ी रुकवाकर पकौड़े बेचने लगीं CM ममता बनर्जी, Video Viral

राजनीति और अपने कड़क बयानों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बीच वह राजनीति नहीं बल्कि किसी अन्य काम को लेकर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ANi ने शेयर किया है। जिसमें वह लोगों को आलू का पकौड़ा बांट रही हैं। वहीं, जो लोग दूर खड़े हैं उन्हें बुलाकर खुद पकौड़ा खिला रही हैं। इस दौरान उनके साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं। हालांकि, ममता बनर्जी पकौड़े क्यों बांट रही थीं, इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं सामने आई है।

mamata banerjee viral video

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को अपने काफिले के साथ गुजर रही थीं। उनकी गाड़ी जैसे ही झारग्राम के पास पहुंची तो वहां पर एक चाय की दुकान दिख गई। उस दुकान पर पकौड़ा भी बेचा जा रहा था। इस पर मुख्यमंत्री ने अपनी गाड़ी रुकवा लीं और खुद चाय-पकौड़े की दुकान पर पहुंच गईं व लोगों को पकौड़ा बांटना शुरू कर दिया।

पेपर में लपेटकर कर बांटा पकौड़ा
जिस वक्त ममता बनर्जी पकौड़ा बांट रहीं थीं। उस वक्त उनके सुरक्षाकर्मी भी वहां पर मौजूद थे। दुकान पहुंचते ही वह खुद पेपर में लपेटकर लोगों को आलू का पकौड़ा बांटने लगी। ममता का यह निराला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, कुछ लोग उनके वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। संबित त्रिपाठी नामक एक यूजर ने लिखा पैसे भी लेने होते हैं दीदी....कूल बनने के चक्कर में ठेले वाले का नुकसान कर दिया।

वहीं, एक यूजर ने लिखा...क्यों? जबकि दिमाग कोसोट नामक यूजर ने लिखा ड्रीम-11 एड। एक यूजर ने लिखा कि आलू बोंडा या पकौड़ा? बहुत बड़ा लग रहा है। वहीं, एक यूजर ने लिखा अगर मैं क्रिकेटर नहीं होता.....इसके अलावा एक यूजर ने लिखा अरे दीदी पैसे भी ले लो....गरीब का नुकसान हो जाएगा। इन सब के अलावा यूजर्स कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- West Bengal: राष्ट्रपति को लेकर TMC एमएलए के बयान पर सीएम ममता बनर्जी ने मांगी माफी, कहा- लेंगे कड़ा एक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+