West Bengal: राष्ट्रपति को लेकर TMC एमएलए के बयान पर सीएम ममता बनर्जी ने मांगी माफी, कहा- लेंगे कड़ा एक्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए विवादित बयान की चौतरफा के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माफी मांगी है।

Mamata Banerjee: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए विवादित बयान की चौतरफा के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि मैं राष्ट्रपति मुर्मू से अपने एमएल की तरफ से पार्टी की तरफ से माफी मांगती हूं।

CM Mamata Banerjee

बंगाल की टीएमसी (TMC) नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री अखिल गिरी (Akhil Giri) अक्सर अपनी बयानबाजी को लेकर विवादों में बने रहते हैं। इस बार उनके महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए बयान के बाद बवाल खड़ा हो गया। लगातार उनके बयान पर कड़ी आलोचना के बाद उन्होंने खुद माफी मांगी।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि दि मैं कभी कोई अपशब्द बोलती हूं, तो मैं उसे तुरंत वापस ले लेती हूं। सीएम ने कहा कि बोलना एक कला है। मैं कभी-कभी 'किंभुतकीमाकर' शब्द का इस्तेमाल करती हूं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu पर पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री व टीएमसी विधायक की टिप्पणी पर भाजपा आइटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) हमेशा से ही आदिवासियों की विरोधी रही हैं। उन्होंने कभी भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं किया है और अब उनके मंत्री का इस तरह से महामहिम के खिलाफ शर्मानाक बयान दे रहे हैं।

राष्ट्रपति के खिलाफ विवादित टिप्पण को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। रैली निकालकर अखिल गिरी को मंत्री पद से बर्खास्त करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई। वहीं चारों तरफ से घिरने के बाद अब पार्टी के बचाव में टीएमसी सांसद खुद उतरी हैं। उन्होंने पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति से माफी मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+