Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बजट 2023: ममता बनर्जी की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ये जनविरोधी और गरीब विरोधी बजट

पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह गरीब विरोधी बजट है और भविष्यवादी नहीं है। यह पूरी तरह अवसरवादी बजट है। आसमान छूती महंगाई के बीच इनकम टैक्स में छूट का क्या फायदा? बजट में बेरोजगारों के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है।

Mamata Banerjee on Budget 2023

Mamata Banerjee on Budget 2023: केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में आम बजट 2023 जारी किया। मोदी सरकार ने इस बजट को आम लोगों का बजट बताया, जबकि विपक्ष केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। इसी कड़ी में अब तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ममता बनर्जी ने बजट को यह गरीब विरोधी बजट करार दिया है।

यह पूरी तरह अवसरवादी बजट: ममता बनर्जी

अपने बयान में पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह गरीब विरोधी बजट है और भविष्यवादी नहीं है। यह पूरी तरह अवसरवादी बजट है। आसमान छूती महंगाई के बीच इनकम टैक्स में छूट का क्या फायदा? बजट में बेरोजगारों के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है।

बजट में गरीबों का ध्यान नहीं रखा: TMC चीफ

ममता बनर्जी ने वीरभूम जिले के बोलपुर में बुधवार को एक सरकारी समारोह को संबोधित करते हुए कहा है कि केंद्रीय बजट जनविरोधी है और इसमें गरीबों का ध्यान नहीं रखा गया है। अपने बयान में उन्होंने, 'यह केंद्रीय बजट भविष्यवादी नहीं है, पूरी तरह अवसरवादी है, जनविरोधी और गरीब विरोधी है। जो कि सिर्फ एक वर्ग के लोगों को ही फायदा पहुंचाएगा। ना कि देश में बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने में मदद करेगा।'

कांग्रेस ने साधा निशाना

वहीं इससे पहले कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि इस बजट से किसे फायदा हुआ है? निश्चित रूप से, गरीब को नहीं, नौकरी की तलाश कर रहे युवा को नहीं, नौकरी से निकाले जाने वाले युवा को नहीं, करदाता को नहीं और गृहिणी को भी नहीं। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहीं भी बेरोजगारी, गरीबी, असमानता या समानता जैसे शब्दों का जिक्र नहीं किया। बजट से पता चलता है कि सरकार लोगों की आजीविका, उनकी चिंताओं, अमीर और गरीब के बीच बढ़ती असमानता के बारे में परवाह नहीं करती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+