'मैं तमिलनाडु के लोगों का बहुत सम्मान करती हूं, लेकिन', स्टालिन के बयान पर ममता बनर्जी का बयान
Mamata Banerjee News: तमिलनाडु के मंत्री और सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के 'सनातन धर्म' पर टिप्पणी के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है। जिस पर अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता टिप्पणी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
'सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए' वाले स्टालिन के बयान पर ममता बनर्जी ने कहा कि मैं तमिलनाडु के लोगों का बहुत सम्मान करती हूं, लेकिन उनसे मेरा विनम्र अनुरोध है कि हर धर्म की अपनी अलग भावनाएं होती हैं।

दरअसल, बीजेपी ने इस मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर भी निशाना साधा है और कांग्रेस-टीएमसी जैसी पार्टियां की खामोशी पर निशाना साधा, जिस पर अब ममता बनर्जी ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, यह एक लोकतांत्रिक देश है और विविधता में एकता ही हमारा मूल है। इसलिए मैं सनातन धर्म का सम्मान करती हूं।
Recommended Video
अपने बयान में ममता बनर्जी ने कहा कि हम मंदिर, मस्जिद, चर्च हर जगह जाते हैं। हमें ऐसे किसी भी मामले में शामिल नहीं होना चाहिए, जिससे किसी भी वर्ग को ठेस पहुंचे।
उन्होंने कहा कि 'निंदा' कहने के बजाय, मेरा सभी से विनम्र अनुरोध है कि हमें ऐसी किसी भी बात पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, जिससे बड़े वर्ग या छोटे वर्ग को ठेस पहुंचे। हमें विविधता में एकता को याद रखना होगा।
ममता बनर्जी ने कहा कि मैं सनातन धर्म का सम्मान करती हूं. हम पूजा पाठ करने वाले पुरोहितों को पेंशन देते हैं। बंगाल में दुर्गा पूजा बड़े पैमाने पर मनाई जाती है। हम मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, चर्च में जाते हैं। मुझे लगता है कि हमें हर धर्म का सम्मान करना चाहिए।
आपको बता दें कि तमिलनाडु सीएम के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना मलेरिया और डेंगू से करते हुए कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इन्हें खत्म कर देना चाहिए, उनके इस बयान के बाद बीजेपी लगातार डीएमके सहित इंडिया गठबंधन पर हमलावर हो गई।












Click it and Unblock the Notifications