ममता बनर्जी में बंगाल में लॉन्च किया 'खेला होबे प्रोग्राम', कहा-जल्द पूरे देश में होगा खेला

कोलकाता, अगस्त 02: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में 'खेला होबे' कार्यक्रम के शुभारंभ किया। दरअसल हाल ही में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमस का स्लोगन 'खेला होबे' ने जमकर धूम मचाई थी। ममता बनर्जी ने अब इसे एक कार्यक्रम में बदलने का फैसला किया है। राज्य में अगले कुछ दिनों तक 'खेला होबे' की धूम मचेगी।

Recommended Video

      Mamata Banerjee ने West Bengal में लॉन्च किया Khela Hobe Program, देखिए Video | वनइंडिया हिंदी
      West Bengal CM Mamata Banerjee launches “Khela Hobe” program at Netaji Indoor Stadium,Kolkata

      'खेला होबे' कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि, वह कहती हैं, मानो या न मानो, 'खेला होबे' बहुत लोकप्रिय हो गया है। नारा संसद में भी उठाया गया था। उन्होंने कहा कि अभी खेला कम हुआ है। हर राज्य में खेला होगा। यह संसद से लेकर दिल्ली, राजस्थान और गुजरात तक देश के सभी हिस्सों में बहुत लोकप्रिय हो गया है। उन्होंने कहा कि कई स्टेडियमों का निर्माण, जीर्णोद्धार, मल्टीजीम, इनडोर स्टेडियमों में किया जाएगा।

      सीएम ममता ने कहा कि, 25 हजार क्लबों को 5 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। मैंने कम्युनिटी पुलिस प्रोग्राम में हजारों लड़के-लड़कियों को मदद की है। राज्य भर के कोचिंग क्लबों की मदद की गई है। आईएफए के अधीन 300 क्लबों को फुटबॉल दिया जाएगा। इसके साथ ही ऐलान किया कि प्रत्येक साल 16 अगस्त को 'खेला होबे दिवस' मनाया जाएगा।

      बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी घोषणा की है कि 16 अगस्त को ईडन गार्डन्स में 1980 के खेल के दौरान भगदड़ में मारे गए 16 फुटबॉल प्रशंसकों की याद में राज्य भर में 'खेला होबे दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह दिन समर्पित करने से खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा। "खेला होबे" नारा सबसे पहले टीएमसी के युवा विंग के नेता देबांग्शु भट्टाचार्य द्वारा शुरू किया गया था और फिर पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले के पार्टी अध्यक्ष अनुब्रत मंडल द्वारा लोकप्रिय किया गया। जिसने पश्चिम बंगाल के चुनाव की हवा ही बदल दी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+