सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर ममता बनर्जी ने मोदी सरकार से की ये अपील

नई दिल्ली, 23 जनवरी। देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 जयंती के मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इस मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र सरकार से अपील की है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। ममता बनर्जी ने कहा कि नेताजी की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए ताकि पूरा देश भारत के इस महान नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर सके। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को देश नायक दिवस घोषित किया जाना चाहिए।

mamata

Recommended Video

    Subhash Chandra Bose Jayanti: President Kovind,PM Modi ने दी श्रद्धांजलि | वनइंडिया हिंदी

    सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने ट्विटर पर मैसेज करक लिखा, भारत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कता है। भारत को आजाद कराने के लिए उन्होने जो साहस और प्रतिबद्धता दिखाई, आजाद हिंद फौज ने उन्हें एक राष्ट्रीय पहचान बनाया था। उनके आदर्श और बलिदान हर भारतवासियों को प्रेरित करेगा। वहीं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट करके लिखा, कोई भी राष्ट्र अपने नागरिकों के पुरुषार्थ और पराक्रम से ही सशक्त और आदरणीय बनता है। भारत में राष्ट्रवाद ने ऐसी शक्ति का संचार किया है जो सदियों से लोगों में सोई पड़ी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+