Adenovirus: पश्चिम बंगाल में बढ़ रहा एडिनो वायरस का खतरा, CM ममता बोलीं- बच्चों का खास ध्यान रखें
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एडिनो वायरस संक्रमण के संबंध में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि 2 साल तक के बच्चों का खास ख्याल रखें।

Adenovirus Cases: पश्चिम बंगाल में एडिनो वायरस का प्रकोप बढ़ता नजर आ रही है। अब तक राज्य में कई बच्चों की मौत सांस संबंधी एडिनो वायरल के चलते मौत हो चुकी है। जिस पर गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार की तैयारियों के बारे में मीडिया को बताया। बुधवार को कोलकाता के बीसी राय अस्पताल में दूसरे दिन तीन और बच्चों की मौत हो, जिसके बाद आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
मीडिया से बात करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में एडेनो वायरस के 2 मामले और पल्मोनरी हैमरेज सिंड्रोम के 10 मामले हैं। घबराने की जरूरत नहीं है हमने 5000 बेड का इंतजाम किया है। उन्होंने कहा कि चूंकि बच्चे मास्क नहीं पहन सकते इसलिए उन्हें घर पर रखें, दो साल तक के बच्चों का खास ध्यान रखना जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम बंगाल में अब तक इस वायरस से 28 बच्चों की मौत हो चुकी है। मृतकों की जांच में सभी में निमोनिया व एडिनो वायरस की पुष्टि हुई थी।
उपचुनाव में हार पर सीएम का बयान
Recommended Video
पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने कहा कि सागरदिघी का उपचुनाव हम हार गए। मैं किसी को दोष नहीं देना चाहूंगी लेकिन यहां एक अनैतिक गठबंधन है, जिसकी हम मजबूती से आलोचना करेंगे। CPI(M)-कांग्रेस तो साथ है ही और भाजपा के वोट भी कांग्रेस को ट्रांसफर हुए हैं। आप ये सब चोरी-छुपे क्यों कर रहे हैं।
मेघालय चुनाव पर ममता का बयान
वहीं मेघालय में 5 सीटों के जीतने पर ममता बनर्जी ने कहा कि मैं मेघालय के लोगों को बधाई देना चाहती हूं। हमने 6 महीने पहले ही यहां शुरुआत की थी और हमें 15% वोट मिला है। यह TMC को राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर मजबूत करेगा।












Click it and Unblock the Notifications