पश्चिम बंगाल में भाजपा की हार पर शिवसेना ने क्या कहा?
पश्चिम बंगाल में भाजपा की हार पर शिवसेना की तरफ से पहला बयान सामने आया है...
कोलकाता, 03 मई: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। रविवार को चुनाव आयोग की तरफ से घोषित किए गए परिणाम में टीएमसी ने 200 से ज्यादा सीटें जीतकर, पश्चिम बंगाल में भाजपा के सरकार बनाने के सपने को चकनाचूर कर दिया। भारतीय जनता पार्टी बंगाल में 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। वहीं, टीएमसी की इस धमाकेदार जीत पर शिवसेना ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की तमाम कोशिशों के बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को बंगाल में धूल चटा दी।

'मोदी-शाह के तूफान को ममता ने रोक दिया'
शिवसेना ने सामना में लिखा, 'बंगाल में ममता बनर्जी ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। मोदी-शाह की जोड़ी ने जो तूफान खड़ा किया था, ममता ने उस तूफान को रोक दिया है। भाजपा की पारी 100 के नीचे ही ऑल आउट हो गई। बंगाल में अफवाह फैलाई गई थी कि 2 मई के बाद दीदी अपने घर चली जाएंगी। पीएम मोदी ने जहां अपनी रैलियों में ऐसे नारे लगाए, वहीं भाजपा ने ममता को रोकने के लिए पैसे, पावर और सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया। फिर भी ममता बनर्जी ने मजबूती के साथ जीत हासिल की।'

भाजपा ने ममता बनर्जी को 'बेगम ममता' तक कहा
अपने संपादकीय में शिवसेना ने आगे लिखा, 'पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया। बंगाल में ममता को हराने के लिए भाजपा ने क्या कुछ नहीं किया। भाजपा ने 'जय श्री राम' के नारे से लेकर ममता बनर्जी को 'बेगम ममता' तक कहा, हिंदू-मुस्लिम वोटों का ध्रवीकरण भी किया, लेकिन उनकी कोई चाल नहीं चल पाई। ममता बनर्जी ने उन इलाकों में भी शानदार जीत हासिल की, जहां हिंदू वोट ज्यादा हैं। पीएम मोदी ने मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए भी भरपूर राजनीतिक कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।'

'ममता ने मोदी-शाह की जोड़ी को धूल चटा दी'
भाजपा पर निशाना साधते हुए शिवसेना ने लिखा, 'बंगाल चुनाव के लिए पीएम मोदी बांग्लादेश भी गए। बांग्लादेश के निर्माता शेख मुजिबुर रेहमान के लिए गांधी शांति पुरस्काार की घोषणा की गई और उनकी बेटी, मौजूदा प्रधानमंत्री शेख हसीना को यह पुरस्कार दिया गया। इससे कयास लगाए गए कि भाजपा को पश्चिम बंगाल में मुस्लिम वोट मिलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ममता बनर्जी की पार्टी में तोड़फोड़ भी की गई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मोदी-शाह की जोड़ी को धूल चटा दी।' आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की प्रचंड जीत के बावजूद नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को भाजपा के सुवेंदु अधिकारी के सामने हार का सामना करना पड़ा है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications