बढ़ते कोरोना को देखते हुए ममता ने EC से की अपील- एक दिन कराए जाएं बचे हुए चारों चरण के चुनाव
कोलकाता। देश भी में कोरोना बेकाबू हो गया है। एक दिन में रिकॉर्ड 2 लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। इस चुनाव में अभी चार चरण का मतदान बाकी है। इसे देखते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को यह सुझाव दिया है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बचे हुए चारों चरणों के चुनाव को एक साथ कराया जाए। ममता बनर्जी का यह सुझाव उस वक्त आया है जब कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए बंगाल चुनाव आयोग ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। आयोग बचे हुए चरणों के चुनाव को लेकर पार्टियों की राय जानेगा।
Recommended Video

आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने पहले भी चुनाव आयोग से एक ही बार में विधानसभा चुनाव कराने की मांग की थी लेकिन चुनाव आयोग ने उसे खारिज कर दिया था। चुनाव आयोग ने कहा था कि एक साथ चुनाव करा पाना संभव नहीं है। इस बार फिर ममता बनर्जी ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से सिफारिश की है कि बंगाल में कोरोना में बेतहाशा वृद्धि हो रही है तो बचे हुए चार चरणों का चुनाव एक साथ कराना चाहिए।
आपको बता दें कि बंगाल में पांचवें चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। 2 मई को बंगाल के साथ ही तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम के भी नतीजे आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications