WB Assembly Elections 2021: इस मशहूर अभिनेत्री ने बाइडेन से की ममता की तुलना, कहा-'टखना तोड़कर ...'
कोलकाता, 03 मई। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने शानदार वापसी की है, उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने 211 सीटें जीत कर जीत का परचम लहरा दिया है तो वहीं राज्य में 200 सीटें जीतने का दावा करने वाली भाजपा के खाते में मात्र 77 सीटें आई हैं, हालांकि ममता बनर्जी खुद नंदीग्राम से चुनाव हार गईं लेकिन टीएमएसी ने राज्य में जीत का नया इतिहास लिखा है। इस शानदार जीत पर ममता बनर्जी को चौतरफा बधाई मिल रही हैं लेकिन सबसे खास अंदाज में ममता बनर्जी को जीत की बधाई मशहूर अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने दी है।

'टखना तोड़कर जीता मैदान'
उन्होंने ममता की तुलना अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि ' ममता ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने एंकल को चोटिल कर लिया था और बाइडेन के भी पैर में फ्रैक्चर हुआ था लेकिन दोनों ही जीत गए! वो भी बंपर। लाठी और पत्थर मेरी हड्डी तोड़ सकती है पर मेरी लड़ाई जारी रहेगी...और मैं जीतूंगा..। इसी के साथ ही सिमी ग्रेवाल ने एक एनिमेटेड तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें फुटबॉल के ऊपर प्लास्टर लगी महिला के पैर की फोटो है, जो कि फुटबॉल को किक मारने जा रही है, उस महिला को ममता बनर्जी के रूप में दिखाया गया है।

'मैं नंदीग्राम का फैसला स्वीकार करती हूं'
सिमी ग्रेवाल का ये Tweet सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि जीत के बाद ममता बनर्जी ने बंगाल की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपलोगों की वजह से बीजेपी यहां खेला नहीं कर पाई है, मैं आप सभी का आभार व्यक्त करती हूं। मैं नंदीग्राम का फैसला स्वीकार करती हूं लेकिन तृणमूल ने राज्य में जीत दर्ज कर ली है, ये ही मेरे लिए बहुत है। मैं बंगाल की जनता के विकास के लिए काम करती रहूंगी।

'निर्वाचन आयोग ने भाजपा के प्रवक्ता की तरह काम किया'
ममता ने साथ ही भाजपा पर चुनाव आयोग पर हमला भी बोला, उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राज्य में गंदी राजनीति की लेकिन वो सफल नहीं हो पाई। ममता बनर्जी ने कहा है कि बंगाल चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग ने "भाजपा के प्रवक्ता" की तरह काम किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि आयोग की मदद के बिना भाजपा 50 सीटों का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाती। इस पूरे चुनाव में चुनाव आयोग ने इस बार जिस तरह का बर्ताव किया वह भयानक था। लेकिन मुझे खुशी है कि भाजपा, आयोग के साथ मिलकर भी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाई।












Click it and Unblock the Notifications