Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'ममता दीदी बोलें- खेला होबे, भाजपा बोले- विकास होबे', पुरुलिया की रैली में गरजे पीएम मोदी

ममता बनर्जी को घेरते हुए उन्होंने कहा, दीदी बोले खेला होबे। भाजपा बोले विकास होबे, सोनार बांग्ला होबे।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आज (18 मार्च) पुरुलिया पहुंचे हैं। यहां भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रैली करते हुए उन्होंने कहा कि पुरुलिया पूर्व की और मौजूदा सरकारों की अनदेखी के चलते पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि पहले वामपंथियों और फिर टीएमसी की सरकार ने यहां उद्योग-धंधे पनपने नहीं दिए। यहां सिंचाई के लिए जितना काम होना चाहिए था, वो भी नहीं हुआ। कम पानी की वजह से दिक्कत हो रही है। जिस धरती ने कभी मां सीता की प्यास बुझाई थी, वहां के लोग आज पानी के लिए परेशान हैं। ममता बनर्जी को घेरते हुए उन्होंने कहा, दीदी बोले खेला होबे। भाजपा बोले विकास होबे। दीदी बोले खेला होबे। भाजपा बोले विकास होबे, सोनार बांग्ला होबे।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: PM Modi takes dig at TMC's Khela Hobe, says Vikas Hobe | Oneindia Hindi
    िवल

    पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी ने पुरुलिया में जल संकट का मुद्दा उठाते हुए कहा, पुरुलिया में पानी का संकट बहुत बड़ी समस्या है। यहां के किसानों, आदिवासी-वनवासी भाई-बहनों को इतना पानी भी नहीं मिलता कि वो सही से खेती कर सकें। यहां की महिलाओं को पीने के पानी की व्यवस्था के लिए बहुत दूर जाना होता है। यहां के जैसा ही जल संकट देश के अन्य जगहों पर भी रहा है। जहां-जहां भाजपा को सेवा का मौका मिला, वहां सैकड़ों किमी लंबी पाइप लाइन बिछाई गई, तालाब बनाए। वहां अब जल संकट दूर हो रहा है। वहां के किसान अलग-अलग फसलों को उगाने लगे हैं।

    पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद आपकी दिक्कतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा जब बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी, तो यहां विकास भी होगा और आपका जीवन भी आसान बनेगा।

    ममता बनर्जी को आम लोगों की फिक्र नहीं

    प्रधानमंत्री ने यहां कहा, मां-माटी-मानुष की बात करने वाली दीदी को अगर दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, वनवासियों के प्रति ममता होती, तो वो ऐसा नहीं करतीं। यहां तो दीदी की निर्मम सरकार ने माओवादियों की एक नई नस्ल बना दी है जो टीएमसी के माध्यम से गरीबों का पैसा लूटती है।पश्चिम बंगाल में टीएमसी के दिन अब गिनती के रह गए हैं और ये बात ममता दीदी भी अच्छी तरह समझ रही हैं। इसलिए वो कह रही हैं, खेला होबे। वो समझ लें कि जब जनता की सेवा की प्रतिबद्धता हो, बंगाल के विकास का संकल्प हो, तो खेला नहीं खेला जाता।

    बदली-बदली लग रहीं ममता बनर्जी

    प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 साल के तुष्टिकरण और लोगों पर लाठियां-डंडे चलवाने के बाद अब ममता दीदी अचानक बदली-बदली सी दिख रही हैं। ये हृदय परिवर्तन नहीं है, ये हारने का डर है। ये बंगाल की जनता की नाराजगी है, जो दीदी से ये सब करवा रही है। दीदी, ये मत भूलिए की बंगाल के लोगों की याददाश्त बहुत तेज होती है। बंगाल की जनता को याद है कि गाड़ी से उतरकर आपने कितने लोगों को डांटा और पुलिस से उन्हें पकड़ने को कहा। तुष्टिकरण के लिए आपकी हर कार्रवाई जनता को याद है।

    लोकसभा में टीएसी हाफ, अब साफ

    लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के लोग बहुत पहले से मन बना चुके हैं। बंगाल के लोग बहुत पहले से कह रहे हैं- लोकसभा में टीएमसी हाफ और इस बार पूरी साफ।बंगाल के लोगों का इरादा देख, दीदी अपनी खीज मुझ पर निकाल रही हैं। वो भाजपा के कार्यकर्ताओं पर भी भड़की हुई हैं। हमारे लिए तो देश की करोड़ों बेटियों की तरह दीदी भी भारत की एक बेटी हैं, जिनका सम्मान हमारे संस्कारों में बसा है। जब दीदी को चोट लगी तो हमें चिंता हुई। मेरी भगवान से प्रार्थना है कि उनके पैरों की चोट जल्द से जल्द ठीक हो।

    अम्फान साइक्लोन आया तो दीदी ने क्या किया?

    प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि जब अम्फान साइक्लोन आया तो दीदी ने क्या किया था? अगर सहायता राशि चाहिए तो एक हिस्सा पार्टी ऑफिस में जमा करवाइए। नुकसान ना भी हुआ हो तो भी आपको सहायता राशि मिल सकती है, बस एक ही शर्त है पार्टी ऑफिस में पैसा जमा कर दीजिए। भाजपा की केंद्र सरकार की नीति है- डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर। वहीं पश्चिम बंगाल में दीदी सरकार की दुर्नीति है- टीएमसी यानी ट्रांसफर माय कमीशन।

    आठ चरण में बंगाल में चुनाव

    पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव हो रहा है। दो मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए 27 मार्च को, दूसरे चरण में 1 अप्रैल, तीसरे चरण में 6 अप्रैल, चौथे में 10 अप्रैल, पांचवे में 17 अप्रैल, छठें में 22 अप्रैल, सातवें में 26 अप्रैल और आठवें यानी आखिरी चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। पहले और दूसरे चरण में 30-30 सीटों पर वोट पड़ेंगे। तीसरे चरण में 31 सीट, चौथे चरण में 44 सीट, पांचवें चरण में 45 सीट, छठे चरण में 43 सीट, सातवें चरण में 36 सीट और आखिरी चरण में 35 सीटों पर मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 294 सीटों में टीएमसी को 211 सीटों के साथ भारी बहुमत मिला था। तब वामपंथी दलों को 33, कांग्रेस को 44 और बीजेपी को 3 सीटें मिली थीं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+