West Bengal Assembly Elections 2021: ममता बनर्जी पर लगा 24 घंटे का बैन, नहीं कर पाएंगी चुनाव प्रचार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। मुख्यमत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार करने पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध सोमवार को रात 8 बजे से लागू होगा। आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने बंगाल के मुस्लिम वोटर्स से वोट बंटने ना देने की अपील की थी।
Recommended Video

वहीं उन्होंने महिलाओं से सुरक्षाबलों का घेराव करने की सलाह भी दी थी। इन दोनों मामलों में चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर ममता बनर्जी से जवाब मांगा था। ममता द्वारा दिए गए जवाब से जब आयोग संतुष्ट नहीं हुआ तो उसने चुनाव प्रचार करने पर बैन लगा दिया। इसके अलावा चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी को ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी है। चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा है कि इस तरह के बयानबाजी से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications