Delhi LPG Price: घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों पर बढ़ेगा बोझ! जानें दिल्ली में LPG गैस सिलेडर का नया रेट?

Delhi LPG Price Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। 8 मई 2026 को घरेलू और कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई नया बदलाव नहीं किया गया है।

हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर के दाम पहले ही रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुके हैं और आने वाले दिनों में घरेलू LPG सिलेंडर भी महंगा हो सकता है।

lpg-gas-cylinder-price-delhi

अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दबाव बना हुआ है। इसका असर भारत में ईंधन कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। खासकर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों के इस्तेमाल वाले 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले कुछ महीनों में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

Commercial Gas Cylinder Rate Delhi: 1 मई को बढ़े थे कमर्शियल LPG के दाम

1 मई 2026 को तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में औसतन 993 रुपये तक की बड़ी बढ़ोतरी की थी। इसके बाद देश के कई शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें 3000 रुपये के पार पहुंच गईं।

दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 2078.50 रुपये से बढ़कर 3071.50 रुपये हो गई। वहीं मुंबई में इसका दाम 2031 रुपये से बढ़कर 3024 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार फिलहाल आम उपभोक्ताओं पर सीधा बोझ डालने से बचती दिखाई दे रही है।

दिल्ली में LPG सिलेंडर के दाम

  • दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलो): 913 रुपये
  • कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो): 3071.50 रुपये

वहीं मुंबई में घरेलू LPG सिलेंडर के दाम स्थिर हैं और कमर्शियल LPG सिलेंडर 3024 रुपये हो गए हैं।

लगातार तीसरी बार बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम

ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है।

  • मार्च में पहली बढ़ोतरी: 144 रुपये
  • 1 अप्रैल को दूसरी बढ़ोतरी: करीब 200 रुपये
  • 1 मई को तीसरी और सबसे बड़ी बढ़ोतरी: औसतन 993 रुपये

इस तेजी का सबसे ज्यादा असर छोटे व्यापारियों, ढाबा संचालकों, होटल और रेस्तरां उद्योग पर पड़ रहा है।

क्या घरेलू गैस सिलेंडर भी होगा महंगा?

सरकारी सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में भी 40 से 50 रुपये तक का इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि सरकार ने हाल ही में संकेत दिए थे कि विधानसभा चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद कीमतें नहीं बढ़ाई जाएंगी। लेकिन वैश्विक हालात और तेल आयात लागत बढ़ने के कारण आने वाले हफ्तों में फैसला बदल सकता है।

ईरान संकट का भारत पर असर

भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। ऐसे में पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने का सीधा असर तेल और गैस की कीमतों पर पड़ता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अमेरिका-इजरायल-ईरान तनाव लंबा खिंचता है, तो भारत में LPG, पेट्रोल, डीजल, एविएशन फ्यूल इन सभी की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।

आम लोगों की बढ़ी चिंता

हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन लगातार बढ़ती कमर्शियल गैस कीमतों और संभावित ईंधन महंगाई ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अगर आने वाले दिनों में घरेलू LPG सिलेंडर भी महंगा होता है, तो इसका सीधा असर रसोई के बजट पर पड़ेगा। खासकर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों के लिए यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+