पश्चिम बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। बुधवार को कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने कालचीनी और फालटा सीटों के लिए कैंडिडेट घोषित किए हैं। कालचीनी (एसटी) सीट से कांग्रेस ने अवजित नार्जिनरे और फालटा सीट से अब्दुल रज्जाक को चुनाव में उतारा है। फालटा में तीसरे चरण और कालचीनी में चौथे चरण में मतदान होना है। इससे पहले 14 मार्च को कांग्रेस ने 34 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

Congress releases candidates list West Bengal Elections, congress in west bengal, Congress, candidate, West Bengal, west bengal assembly elections 2021, कांग्रेस, पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने लेफ्ट और आईएसएफ के साथ गठबंधन किया है। इसमें सीपीएम सबसे बड़ा घटक है। इसके बाद कांग्रेस और फिर आईएसएफ को सीटें मिली हैं। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस, आईएसएफ और वाम दलों के मोर्चे का सत्ताधारी टीएमसी और भाजपा से मुकाबला है।

आठ चरण में बंगाल में चुनाव

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने आठ चरणों में मतदान करवाने का फैसला किया है। दो मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए 27 मार्च को, दूसरे चरण में 1 अप्रैल, तीसरे चरण में 6 अप्रैल, चौथे में 10 अप्रैल, पांचवे में 17 अप्रैल, छठें में 22 अप्रैल, सातवें में 26 अप्रैल और आठवें यानी आखिरी चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। पहले और दूसरे चरण में 30-30 सीटों पर वोट पड़ेंगे। तीसरे चरण में 31 सीट, चौथे चरण में 44 सीट, पांचवें चरण में 45 सीट, छठे चरण में 43 सीट, सातवें चरण में 36 सीट और आखिरी चरण में 35 सीटों पर मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 294 सीटों में टीएमसी को 211 सीटों के साथ भारी बहुमत मिला था। तब वामपंथी दलों को 33, कांग्रेस को 44 और बीजेपी को 3 सीटें मिली थीं।

बंगाल के अलावा चार और राज्यों में इस समय विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। ये राज्य हैं- असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी। इन राज्यों में से असम में इस समय भाजपा की सरकार है। तमिलनाडु में एआईएडीएमके, केरल में लेफ्ट फ्रंट, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। वहीं पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही कांग्रेस की सरकार गिर गई थी और वहां राष्ट्रपति शासन लागू हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+